Sunday, April, 26,2026

RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा आज संभालेंगे कार्यभार, बोले... अर्थव्यवस्था के लिए करेंगे सर्वोत्तम काम

नई दिल्ली : आरबीआई के नवनियुक्त गवर्नर संजय मल्होत्रा ने मंगलवार को अपनी मंशा जाहिर करते हुए कहा है कि उनके लिए अर्थव्यवस्था अहम है। उन्होंने कहा कि आरबीआई के गवर्नर का (बुधवार को) पदभार संभालने के बाद वे सभी नजरियों को समझने और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम काम करने की कोशिश करेंगे।

वित्त मंत्रालय के बाहर पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए संजय मल्होत्रा ने कहा कि किसी को भी (इस पद पर काबिज) क्षेत्र, सभी दृष्टिकोणों को समझना होगा और अर्थव्यवस्था के लिए सर्वोत्तम करना होगा।

वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव मल्होत्रा को सरकार ने सोमवार को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त करने लिए नामित किया था। वित्त मंत्रालय में राजस्व सचिव मल्होत्रा को सरकार ने सोमवार को आरबीआई का गवर्नर नियुक्त करने लिए नामित किया था। वे निवर्तमान गवर्नर शक्तिकान्त दास का स्थान लेंगे। राजस्थान कैडर के 1990 बैच के आईएएस संजय मल्होत्रा के पास बिजली, वित्त और कराधान जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता के साथ सार्वजनिक नीति में तीन दशक से अधिक का अनुभव है। वे ऐसे समय में केंद्रीय बैंक की कमान संभालने जा रहे हैं, जब अर्थव्यवस्था धीमी वृद्धि दर और बढ़ती महंगाई की दोहरी चुनौती का सामना कर रही है।

 

रेपो रेट में कटौती का दबाव

शक्तिकांत दास ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए मानक ब्याज दर को करीब दो साल तक अपरिवर्तित रखा। संजय मल्होत्रा की छवि सभी के साथ मिलकर काम करने वाली है। वह मानते हैं कि कीमतों को अकेले केंद्रीय बैंक प्रबंधित नहीं कर सकता है और इसके लिए सरकारी मदद की भी जरूरत है। वह ऐसे समय केंद्रीय बैंक के 26वें गवर्नर के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं, जब आरबीआई पर आर्थिक वृद्धि को समर्थन देने के लिए प्रमुख ब्याज दर रेपो रेट में कटौती का दबाव है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery