Thursday, April, 10,2025

नया आयकर विधेयक आकार में छोटा, समझने में सरल और स्पष्ट

नई दिल्ली: केंद्रीय वित मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को लोकसभा में आयकर विधेयक, 2025 पेश किया और अध्याय ओम बिरला से इसे सदन को प्रवर भमिति को भेजने का आग्रह किया

यह नया विधेयक 1961 में लागू हुए आयकर अधिनियम का स्थान लेगा और इसका उद्देश्य आयकर कानूनों को सरल, स्पष्ट और समझने में आसान बनाना है। इस नए विधेयक में कोई नया कर बोझ नहीं डाला गया है, बल्कि यह पिछले कानूनों की जटिलताओं को हटाकर एक साफ-सुथरी और संक्षिप्त रूपरेखा प्रदान करेगा। इससे करदाताओं को बिना कर विशेषज्ञों की सहायता के आयकर रिटर्न दाखिल करने में आसानी होगी।

करदाताओं के लिए खास बदलाव 

नए विधेयक में वेतन से संबंधित सभी प्रावधानों को एक स्थान पर समेकित किया गया है, ताकि करदाता को आयकर रिटर्न दाखिल करने के लिए विभिन्न अध्यायों का संदर्भ न लेना पड़े। ग्रेच्युटी, छुट्टी नकदीकरण, पेशन का कम्यूटेशन, वीआरएस पर मुआवजा और छंटनी मुआवजा जैसी कटौती अब वेतन अध्याय के तहत ही समझी जाएंगी। 

शब्द, धारा और अध्यायों की संख्या हुई कम

आयकर विभाग ने बताया कि नया आयकर विधेयक 1961 के आयकर अधिनियम के मुकाबले आकार में आथा है। नए विधेयक में कुल 2.6 लाख शब्द हैं, जबकि मौजूदा आयकर अधिनियम में 5.12 लाख शब्द हैं। इसके स्तथ ही धाराओं की संख्या भी 819 से घटाकर 536 कर दी गई है। इस विधेयक में 47 की जगह केवल 23 अध्याय हैं और 18 की जगह 57 तालिकाएं हैं। नए विधेयक में 1,200 प्रावधान और 900 स्पष्टीकरण हटा दिए गए है, जिससे यह पूरी तरह से सरल और सुलभ हो गया है। इसके साथ ही, पुराने आयकर कानून की अस्पष्टताओं को खत्म कर दिया गया है और अब इसे आसानी से समझा जा सकता है।

कर निश्चितता होगी हासिल, मुकदमेबाजी में आएगी कमी

नए आयकर विधेयक का प्रमुख उद्देश्य मुकदमेबाजी और जटिल व्याख्याओं को कम करना है, जिससे कर निश्चितता हासिल हो सके। विधेयक में उन शब्दों और वाक्यांशों को न्यूनतम संशोधनों के साथ रखा गया है, जिन पर न्यायालयों के फैसले दिए जा चुके है। इससे करदाताओं और विभाग के बीच उत्पन्न होने वाली समस्याओं में कमी आएगी। आयकर विभाग ने 'अक्सर पूछे जाने वाले सवाल' (एफएक्यू) जारी करते हुए बताया कि नए विधेयक में कोई प्रमुख नीति-संबंधी परिवर्तन या कर दरों में बदलाव नहीं किया गया है। इस विधेयक में मुख्य रूप से करदाताओं को सरलता से समझ में आने वाली भाषा का उपयोग किया गया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery