Saturday, July, 25,2026

नीट-यूजी 2024 पेपरलीक के मुख्य आरोपी को क्लीनचिट

नई दिल्ली: नीट-यूजी 2024 प्रश्न पत्र लीक मामले में बड़ा मोड़ आया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने बिहार पुलिस द्वारा मुख्य आरोपी बनाए गए संजीव कुमार उर्फ संजीव मुखिया को क्लीनचिट दे दी है। सीबीआई ने गुरुवार को कहा कि जांच में उसके खिलाफ प्रश्नपत्र चोरी करने या उसे लीक करने के कोई ठोस सबूत नहीं मिले।

सीबीआई के अनुसार, शुरुआत में संजीव मुखिया पर इसलिए संदेह किया गया था क्योंकि वह पहले भी कुछ पेपर लीक मामलों में आरोपी रहा था। बिहार पुलिस ने इसी आधार पर उसे प्राथमिकी में नामजद किया था। बाद में मामला सीबीआई को सौंपा गया, जहां विस्तृत जांच के बाद उसकी भूमिका साबित नहीं हो सकी।

जांच एजेंसी ने बताया कि नीट-यूजी 2024 पेपर चोरी और वितरण की पूरी साजिश में शामिल लोगों की पहचान कर ली गई है। इस मामले में पटना की अदालत में 45 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है। सीबीआई ने कहा कि संजीव मुखिया को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था, लेकिन जांच में उसकी संलिप्तता के प्रमाण नहीं मिले। इसके बाद नीट मामले में उसके खिलाफ आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया और उसे जमानत मिल गई। हालांकि, अन्य पेपर लीक मामलों में आरोपी होने के कारण वह अभी न्यायिक हिरासत में है। सीबीआई ने दावा किया कि नीट-यूजी पेपर लीक मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को कानून के शिकंजे से बचने नहीं दिया जाएगा।

नीट-2026 पेपर लीकः आरोपी की हस्तलिपि जांच की CBI को मिली अनुमति

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले में दिल्ली की अदालत ने सीबीआई को आरोपी मनीषा संजय हवलदार की हस्तलिपि और हस्ताक्षर के नमूने दोबारा लेने की अनुमति दे दी है। विशेष न्यायाधीश अजय गुप्ता ने जांच एजेंसी की याचिका स्वीकार करते हुए जेल प्रशासन को आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए हैं। सीबीआई का कहना है कि आरोपी ने भौतिकी के हस्तलिखित प्रश्न सह-आरोपियों के साथ साझा किए थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery