Monday, April, 21,2025

कानूनी मोर्चे के साथ राजनीतिक लड़ाई की तैयारी, कांग्रेस की बैठक कल

नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड केस में ईडी की चार्जशीट में सोनिया गांधी और राहुल गांधी का नाम आने के बाद कांग्रेस मुखर हो गई है। 25 अप्रैल की सुनवाई से पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को पार्टी की रणनीति तय करने के लिए बड़ी बैठक बुलाई है। इसमें सभी महासचिवों, प्रभारियों और फ्रंटल संगठनों के प्रमुख शामिल होंगे। उधर, राहुल गांधी कानूनी सलाह के बाद अपने तय कार्यक्रम के तहत अमेरिका के बोस्टन रवाना हो गए हैं। उन्होंने और उनके वकीलों ने तय किया है कि वे राउज एवेन्यू कोर्ट की प्रक्रिया में शामिल रहेंगे और सीधे हाईकोर्ट नहीं जाएंगे। वकीलों ने राहुल को बताया है कि उन्हें 25 अप्रैल या उसके बाद किसी तारीख को कोर्ट में पेश होना पड़ सकता है, जिसके लिए वे तैयार हैं। अब कांग्रेस कानूनी मोर्चे के साथ-साथ राजनीतिक लड़ाई की भी तैयारी कर रही है। वहीं, इस मामले में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी रहा। जवाब में भाजपा ने भी कई राज्यों में प्रदर्शन कर पलटवार किया।

हरियाणा कांग्रेस का प्रदर्शनः भूपेंद्र हुड्डा को हिरासत में लिया, कुछ देर बाद छोड़ा

कांग्रेस नेताओं ने गुरुवार को चंडीगढ़ में ईडी दफ्तर के बाहर प्रदर्शन किया। ईडी दफ्तर पहुंचने से पहले ही पुलिस ने कांग्रेसियों का रास्ता रोक लिया। ऐसे में कांग्रेस नेताओं ने विरोध दर्ज कर नारेबाजी करनी शुरू कर दी। पुलिस ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा समेत अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद पुलिस प्रदर्शनकारियों को थाने ले गई, जहां कुछ समय बाद इन सभी नेताओं को रिहा कर दिया।

25 अप्रैल को होगी सुनवाई

ईडी ने नेशनल हेराल्ड और एसोसिएटेड जर्नल्स लिमिटेड से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में मंगलवार को पहली चार्जशीट दाखिल की थी। इसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी सहित सैम पित्रोदा और सुमन दुबे के नाम शामिल है। दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में 25 अप्रैल को इस मामले में सुनवाई होगी।

भाजपा का पलटवार, मोदी सरकार भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डालेगी

कांग्रेस की ओर से किए जा रहे विरोध के जवाब में भाजपा ने भी गुरुवार को कई राज्यों में कांग्रेस के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने सोनिया और राहुल पर देश को लूटने के आरोप लगाए। वहीं, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव भाटिया ने कहा कि अगर गांधी परिवार ने जनता के पैसे से अपना खजाना भरा है तो उनसे एक-एक पैसा वसूला जाएगा। "मोदी सरकार का संकल्प भ्रष्टाचार को खत्म करना, भ्रष्टाचारियों को सलाखों के पीछे डालना है।"

सोनिया, राहुल नए जमाने के डकैत

भाजपा नेता संबित पात्रा ने भुवनेश्वर में सोनिया और राहुल पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने नेशनल हेराल्ड मामले को 'डकैती' बताया है। पात्रा ने कहा कि इसे 'चोरी या भ्रष्टाचार' नहीं कहना चाहिए। संबित पात्रा ने सोनिया और राहुल गांधी को 'आज के जमाने का डकैत' कहा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery