Saturday, September, 27,2025

मुंबई में भारी बारिश... सड़कें डूबी, थम गई ट्रेनें, उड़ानें बाधित

नई दिल्ली/मुंबई: देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी है। महाराष्ट्र में मुंबई समेत राज्य के कई जिलों में मंगलवार को तेज बारिश हुई। मुंबई में भारी बारिश के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है। महानगर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव के कारण बाढ़ की स्थिति बन गई है। रेलवे ट्रैक पर पानी भरने से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की रफ्तार भी थम गई है। शहर में स्कूल-कॉलेज, सरकारी और अर्ध-सरकारी ऑफिस बंद रहे। निजी कार्यालयों से कहा है कि जहां तक संभव हो, कर्मचारियों को घर से काम करने की अनुमति दी जाए। भारी बारिश के बीच मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच पुल पर तकनीकी खराबी के कारण मोनो रेल रुक गई जिससे यात्री फंस गए यात्रियों को सुरक्षित बचाने की लिए प्रयास किए जा रहे हैं। सेंट्रल रेलवे ने 14 ट्रेनें रद्द कर दी। राज्य के हवाई अड्डे पर मंगलवार को आठ उड़ानों का मार्ग परिवर्तित कर दिया गया तथा कई उड़ानों में देरी हुई। भारी बारिश से राज्य में गत दो दिनों में 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से 8 लोगों की मौत नांदेड़ में हुई है।

मोनोरेल ट्रेन बीच राह फंसी, 500 यात्रियों को निकाला

भारी बारिश के बीच मंगलवार शाम को मैसूर कॉलोनी और भक्ति पार्क स्टेशन के बीच एक मोनोरेल ट्रेन परोक्ष तौर पर बिजली आपूर्ति में दिक्कत आने के कारण फंस गई। बचाव कार्य के दौरान 500 से अधिक यात्रियों को निकल लिया गया। दमकल विभाग तीन स्नोर्कल क्रेन की मदद से यात्रियों को ट्रेन से निकाला। मुंबई के अतिरिक्त नगर आयुक्त अश्विनी जोशी ने बताया कि बिजली आपूर्ति बाधित होने से ट्रेन रुक गई और इसके बाद बचाव कार्य शुरू किया गया।

मुंबई में रिकॉर्ड 300 मिमी बारिशः फडणवीस

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के कारण 12 से 14 लाख एकड़ भूमि पर लगी फसलें नष्ट हो गई हैं। मुंबई में लगभग 300 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। मीठी नदी (मुंबई में) खतरे के निशान तक पहुंच गई है और 400 से 500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाना पड़ा है। उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रशासन ने शैक्षणिक संस्थानों और कार्यालयों में छुट्टी की घोषणा की है और निजी कार्यालयों से कहा है कि जहां तक संभव हो, घर से काम करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ और एसडीआरएफ अलर्ट पर हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery