Friday, June, 27,2025

माफी से काम नहीं चलेगा, देवड़ा को बर्खास्त करें: कांग्रेस

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विजय शाह के कर्नल सोफिया कुरैशी पर दिए गए विवादित बयान के बीच राज्य के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा का एक बयान भी विवादों के घेरे में आ गया है। कांग्रेस ने देवड़ा के बयान की निंदा करते हुए शुक्रवार को कहा कि उन्हें तत्काल बर्खास्त किया जाना चाहिए।

पार्टी की सोशल मीडिया विभाग की अध्यक्ष सुप्रिया श्रीनेत ने देवड़ा के बयान से संबंधित एक वीडियो का हवाला दिया जिसमें वह यह कहते सुने जा सकते हैं कि भारत की सेना और सैनिक प्रधानमंत्री मोदी के चरणों में नतमस्तक हैं।

श्रीनेत ने संवाददाताओं से कहा, देवड़ा से पहले राज्य सरकार के मंत्री विजय शाह ने जो घिनौनी बात कही है, उसे सुनकर पूरा देश स्तब्ध है। सेना और सैनिक किसी के चरणों में नतमस्तक हैं, ऐसी बात इस देश का कोई व्यक्ति कह ही नहीं सकता। उन्होंने कहा कि इस बार माफी मांगने से काम नहीं चलेगा और भाजपा मूक दर्शक नहीं बनी रह सकती और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी चुप नहीं रह सकते। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि कांग्रेस देवड़ा के बयान को तोड़ मरोड़कर पेश कर रही है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery