Friday, September, 26,2025

उत्तराखंड में बादल फटा, 5 की मौत... मनाली का एक हिस्सा बहा

नई दिल्ली: देश के विभिन्न हिस्सों में मानसूनी बारिश का कहर जारी है। उत्तराखंड में शुक्रवार तड़के बादल फटने से पांच लोगों की मौत हो गई और 11 लोग लापता हो गए, जबकि हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर का एक हिस्सा बारिश में बह गया। वहीं, भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन बंद रहा। पंजाब के पटियाला में जिला प्रशासन ने घग्गर नदी के जलग्रहण क्षेत्र में भारी बारिश के बाद नदी के पास के कई निचले गांवों के लिए अलर्ट जारी किया है। फिरोजपुर जिले में भी
बाढ़ का कहर जारी है। यहां करीब 16,000 एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं और 62 गांव गंभीर रूप से प्रभावित हुए हैं। उत्तराखंड में बादल फटने से हुए भूस्खलन में कई घर बह गए और कई लोग मलबे के नीचे दब गए। चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी और बागेश्वर जिलों में इस प्राकृतिक आपदा का सबसे अधिक प्रभाव पड़ा, जो 23 अगस्त को धराली आपदा के तुरंत बाद आई।

जम्मू कश्मीर के कटरा क्षेत्र में शुक्रवार को भारी बारिश होने के चलते त्रिकुटा की पहाड़ियों में स्थित वैष्णो देवी मंदिर की यात्रा लगातार चौथे दिन स्थगित रही। वहीं, उधमपुर-रामबन क्षेत्र में भूस्खलन के कारण जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग लगातार चौथे दिन भी बंद रहा। करीब 270 किलोमीटर लंबे इस मार्ग पर 2,000 से अधिक वाहन फंसे हुए हैं।

हिमाचल में कई पर्यटक वाहन फंसे

हिमाचल प्रदेश के मनाली शहर में गत कई दिनों से बड़ी संख्या में पर्यटक वाहन फंसे हुए हैं। अधिकारियों के मुताबिक मनाली-कुल्लू राष्ट्रीय राजमार्ग पर सबसे अधिक प्रभावित क्षेत्र भूतनाथ मंदिर से वोल्वो बस स्टैंड, आलू ग्राउंड, बिंदु ढांक, 18 मील पुल, 17 मील, पतलीकूहल पुलिस स्टेशन के पास, डोहलू नाला और रायसन हैं।

पंजाब में 2,500 से अधिक लोगों को बचाया गया

बाढ़ प्रभावित पंजाब में 2,500 से अधिक लोगों को बचाया गया और उन्हें 13 राहत शिविरों में रखा गया। बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का, कपूरथला, तरनतारन, फिरोजपुर, होशियारपुर और अमृतसर जिले हैं। भारी बारिश के कारण शुक्रवार को पटियाला में भी बाढ़ की चेतावनी जारी की गई जहां पर 2023 में भीषण बाढ़ आई थी। हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश के कारण सतलुज, ब्यास और रावी नदियों तथा नालों में जलस्तर बढ़ने के बाद पंजाब के कई इलाकों में भी बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई और फंसे लोगों को राहत पहुंचाने के लिए शुक्रवार को विभिन्न एजेंसियों ने समन्वय के साथ अभियान शुरू किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery