Tuesday, November, 25,2025

बिहार ने गर्दा उड़ा दिया... कांग्रेस अब मुस्लिम लीगी माओवादी पार्टी: मोदी

नई दिल्ली: बिहार विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) की प्रचंड जीत के बाद राजधानी दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में शुक्रवार देर शाम उत्साह और जश्न का माहौल रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस जीत को 'विश्वास की विजय' बताया और कहा कि बिहार ने एक बार फिर लोकतंत्र की मर्यादा को कायम रखा है। पीएम मोदी ने अपने 42 मिनट के संबोधन में कहा कि बिहार की जनता ने नकारात्मक राजनीति, झूठ और जातीय ध्रुवीकरण को सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, बिहार की धरती लोकतंत्र की जननी है और इसने एक बार फिर भ्रम फैलाने वालों को धूल चटा दी है। अब बिहार में कट्टा सरकार कभी वापस नहीं आएगी। उन्होंने मंच से छठी मईया के जयकारे भी लगाए और कहा कि जो लोग छठ पूजा को 'ड्रामा' कह सकते हैं, वे बिहार की अस्मिता का सम्मान कभी नहीं कर सकते।

कांग्रेस पर तीखा हमला

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अब 'मुस्लिम लीगी माओवादी कांग्रेस (एमएमसी)' बन चुकी है और पार्टी का नेतृत्व संगठन को लगातार कमजोर कर रहा है। मोदी ने दावा किया कि कांग्रेस में एक और बड़ा विभाजन जल्द देखने को मिल सकता है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपने सहयोगियों के वोट बैंक को 'परजीवी की तरह' खाती है। उन्होंने कहा, 'नामदारों के कारण कांग्रेस खुद भी डूब रही है और अपने साथियों को भी डुबो रही है।'

महिलाओं-युवाओं का 'नया MY मॉडल'

प्रधानमंत्री ने बिहार की जीत का श्रेय महिलाओं और युवाओं को देते हुए कहा कि देश में राजनीति का नया 'एमवाई महिला और यूथ' समीकरण उभर रहा है। उन्होंने कहा कि बिहार की महिला मतदाताओं ने विकास-आधारित राजनीति को मजबूत समर्थन दिया और युवाओं ने पारदर्शिता और सुधार की राह चुनी।

बिहार में विकास और रोजगार पर जोरः मोदी ने यह भी कहा कि आने वाले पांच वर्ष बिहार के लिए 'तेज गति से विकास का दौर' होंगे। उन्होंने उद्योग, निवेश और रोजगार को लेकर बड़े बदलाव की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा, 'मैं देश-दुनिया के निवेशकों से कहता हूं कि बिहार आपके स्वागत को तैयार है। यहां पर्यटन, उद्योग और आस्था स्थलों के विकास से से बड़े अवसर पैदा होंगे।'

बंगाल में 'परिवर्तन' का संदेश: बिहार की जीत को पश्चिम बंगाल की राजनीति से जोड़ते हुए प्रधानमंत्री ने कहा किजिस तरह गंगा बिहार से बंगाल तक बहती है, उसी तरह यह जनसमर्थन भी बंगाल में भाजपा की जीत का मार्ग बनाएगा। उन्होंने कहा, 'हम बंगाल को जंगलराज से मुक्त कर वहां सुशासन स्थापित करेंगे। बिहार की यह जीत केरल, तमिलनाडु, असम और बंगाल के भाजपा कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा लेकर आई है।' बिहार में NDA को 243 में से 202 सीटों पर मिली ऐतिहासिक जीत के बाद दिल्ली में हुआ यह जश्न अब सीधे बंगाल चुनावों का राजनीतिक संकेत बन गया है, जहां आने वाले महीनों में बड़ा चुनावी मुकाबला होना है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery