Friday, February, 13,2026

सत्ता का नया पताः पीएम मोदी आज 'सेवा तीर्थ' में होंगे शिफ्ट

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को नए प्रधानमंत्री कार्यालय 'सेवा तीर्थ' में शिफ्ट होंगे। दोपहर 1:30 बजे वे भवन परिसर के नाम का अनावरण करेंगे और शाम 6 बजे सेवा तीर्थ तथा कर्तव्य भवन-1 और 2 का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे एक सार्वजनिक कार्यक्रम को संबोधित भी करेंगे। शिफ्टिंग से पहले शाम 4 बजे साउथ ब्लॉक में केंद्रीय कैबिनेट की विशेष बैठक होगी। यह ब्रिटिश कालीन सचिवालय भवन में आखिरी कैबिनेट बैठक होगी।

करीब 95 वर्षों से सत्ता का केंद्र रहे नॉर्थ और साउथ ब्लॉक अब खाली हो जाएंगे। सरकार की योजना इन ऐतिहासिक इमारतों को 'युग युगीन भारत राष्ट्रीय संग्रहालय' में बदलने की है। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार, यह कदम प्रशासनिक ढांचे को आधुनिक, कुशल और जन-केंद्रित बनाने की दिशा में मील का पत्थर है। दशकों से मंत्रालय अलग-अलग पुराने भवनों में संचालित हो रहे थे, जिससे समन्वय और कार्यकुशलता प्रभावित होती थी। नया परिसर इन चुनौतियों का समाधान करेगा।

कर्तव्य भवन-1 और 2 में कौन से मंत्रालयः कर्तव्य भवन-1 और 2 में वित्त मंत्रालय, रक्षा मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, विधि एवं न्याय, कृषि एवं किसान कल्याण, शिक्षा, संस्कृति, सूचना-प्रसारण, कॉरपोरेट मामले, रसायन एवं उर्वरक, जनजातीय कार्य सहित अन्य मंत्रालय होंगे। इन भवनों में डिजिटल रूप से एकीकृत कार्यालय, केंद्रीकृत स्वागत क्षेत्र और उच्चस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध है।

सेवा तीर्थः क्या है खास

  • कुल क्षेत्रफलः करीब 2.26 लाख वर्ग फीट (लगभग 5 एकड़)
  • निर्माण लागतः ₹1189 करोड़ (एल एंड टी द्वारा निर्माण)
  • स्थानः दारा शिकोह रोड, नई दिल्ली

तीन इमारतें

  • सेवा तीर्थ-1: प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO)
  • सेवा तीर्थ-2: कैबिनेट सचिवालय
  • सेवा तीर्थ-3: राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय व एनएसए कार्यालय
  • 4-स्टार GRIHA ग्रीन रेटिंग मानकों के अनुरूप निर्माण
  • सोलर ऊर्जा, जल संरक्षण, अपशिष्ट प्रबंधन और डिजिटल इंटीग्रेशन की सुविधा
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery