Thursday, June, 26,2025

भारत ने पाकिस्तान को अलग-थलग कर दिया

नई दिल्ली: भाजपा ने रविवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को फिर से लिखा है। साथ ही उसने कांग्रेस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि इंदिरा गांधी के नेतृत्व वाली सरकार ने 1971 के युद्ध के बाद कोई रणनीतिक लाभ हासिल किए बिना 90,000 से अधिक युद्धबंदियों को रिहा कर दिया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि पाकिस्तान ने विनाशकारी नुकसान झेलने के बाद सहमति बनाने की गुहार लगाई।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व में केवल 72 घंटे में भारत ने पाकिस्तान के साथ संबंधों के नियमों को पुनः लिख दिया है। उन्होंने कहा कि भारत ने वैश्विक स्तर पर पाकिस्तान के आतंकवादी तंत्र को उजागर करके उसे कूटनीतिक रूप से अलग-थलग कर दिया है। उन्होंने कहा कि यह रणनीतिक संयम नहीं है। यह रणनीतिक प्रभुत्व है और पाकिस्तानी आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई खत्म नहीं हुई है। भंडारी ने आरोप लगाया कि भारत के हितों को सुरक्षित किए बिना आत्मसमर्पण करना कांग्रेस के डीएनए में शामिल है।

कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा आईटी विभाग के प्रमुख अमित मालवीय ने भी कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा, "2025, 1971 नहीं है। "उन्होंने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, 1971 में, स्थानीय आबादी 'जो अब बांग्लादेश है' सक्रिय रूप से पाकिस्तान का विरोध कर रही थी और भारत को जमीनी स्तर पर मजबूत समर्थन प्राप्त था। 2025 में ऐसी स्थिति नहीं है। मौजूदा समय में कठिन परिस्थितियों के बावजूद भारत ने सफलतापूर्वक आतंकी शिविरों को निशाना बनाया है और आतंकवाद को प्रायोजित करने वालों के जीवन में खलल डाला है। 1971 के विपरीत, आज पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार हैं। फिर भी, भारत शायद एकमात्र ऐसा देश है, जिसने परमाणु हथियार संपन्न देश की सीमा में अंदर तक और बार-बार कार्रवाई की है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery