Saturday, July, 25,2026

पेपर लीक माफिया की खैर नहीं, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगा फैसला

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों पर सख्त रुख अपनाते हुए कहा है कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी स्थिति में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने घोषणा की कि प्रश्न पत्र लीक से जुड़े मामलों की तेज सुनवाई और दोषियों को जल्द सजा दिलाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री ने 'एक्स' पर कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई और विद्यार्थियों के हितों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर देशभर में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच पीएम का यह बयान आया है। विपक्ष और विभिन्न छात्र संगठनों ने इस मुद्दे पर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किए हैं।

वहीं, पीएम नरेंद्र मोदी की फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने की घोषणा के बाद सार्वजनिक परीक्षाओं में पेपर लीक और नकल से जुड़े आपराधिक मामलों की त्वरित सुनवाई के लिए दिल्ली हाई कोर्ट ने विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित की है। हाई कोर्ट ने न्यायाधीश अनु ग्रोवर चलिगा को इस अदालत का विशेष न्यायाधीश नियुक्त किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार देर रात एक्स पर वीडियो संदेश पोस्ट कर कहा कि शुक्रवार को केबिनेट बैठक में पेपर लीक के दोषियों के खिलाफ और सख्त कार्रवाई की जाएगी।

युवाओं का भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि युवाओं का कल्याण और उनका उज्ज्वल भविष्य मोदी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता और संकल्प है। उन्होंने कहा कि प्रश्नपत्र लीक मामलों की सुनवाई तेज करने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट ट्रैक कोर्ट स्थापित करने का निर्णय इसी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ यह कदम मील का पत्थर साबित होगा।

रिजिजू की दो टूक... सरकार चर्चा को तैयार, शर्तें मंजूर नहीं

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी रहा। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। सरकार ने विपक्ष से बिना शर्त चर्चा में शामिल होने की अपील की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों पर तत्काल चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पूर्व शर्त लगाकर चर्चा से बच रहा है। संसद परिसर में गुरुवार को सता और विपक्ष दोनों पक्षों के सांसदों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।

रिजिजू की दो टूक... सरकार चर्चा को तैयार, शर्तें मंजूर नहीं

नीट प्रश्न पत्र लीक मामले को लेकर संसद में लगातार चौथे दिन भी गतिरोध जारी रहा। विपक्ष ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर लोकसभा और राज्यसभा में हंगामा किया, जिसके कारण दोनों सदनों की कार्यवाही दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी। सरकार ने विपक्ष से बिना शर्त चर्चा में शामिल होने की अपील की। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने कहा कि सरकार नीट सहित सभी पेपर लीक मामलों पर तत्काल चर्चा के लिए तैयार है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष पूर्व शर्त लगाकर चर्चा से बच रहा है। संसद परिसर में गुरुवार को सता और विपक्ष दोनों पक्षों के सांसदों ने प्रदर्शन और नारेबाजी की।

मोदी सरकार का एक्शन उच्च शिक्षा सचिव जोशी को हटाया, राजस्थान के गंगवार को जिम्मेदारी

छात्रों के आंदोलन के बीच केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बडा प्रशासनिक फेरबदल किया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1994 बैच के राजस्थान कैडर के आईएएस अधिकारी नरेश पाल गंगवार को उच्च शिक्षा विभाग का नया सचिव नियुक्त किया है। मौजूदा सचिव विनीत जोशी को पंचायती राज मंत्रालय भेजा। गया है।

लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन... निकाला मार्च

नई दिल्ली। नीट पेपर लीक और प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम विपक्षी नेताओं के साथ गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। मार्च में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (शरद पवार गुट), टीएमसी, जेएमएम, आरजेडी, लेफ्ट, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल के नेता शामिल हुए। गांधी स्मृति पहुंचकर विपक्षी नेताओं ने दिवंगत छात्रों को श्रद्धांजलि दी।
 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery