Saturday, June, 13,2026

दुनिया अस्थिर, भारत बढ़ रहा आत्मविश्वास से आगे: मोदी

नई दिल्ली: वैश्विक अस्थिरता और अनिश्चितता के दौर में भारत आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं शासी परिषद (गवर्निंग काउंसिल) की बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह बात कही। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, सहयोग और संवाद की आवश्यकता पर बल दिया। बैठक में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, उपराज्यपाल, केंद्रीय मंत्री तथा नीति आयोग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। मोदी ने कहा कि जैसे-जैसे भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, केंद्र और राज्यों की सामूहिक जिम्मेदारी भी बढ़ती जा रही है। उन्होंने नीति आयोग को सहयोगात्मक संघवाद का प्रभावी मंच बताते हुए राज्यों के बीच अनुभव और विचारों के आदान-प्रदान पर जोर दिया।

एफटीए से एमएसएमई को मिलेगा वैश्विक मंच

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत का डेमोग्राफिक डिविडेंड एक ऐतिहासिक अवसर है, जिसे गंवाया नहीं जा सकता। युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, कौशल विकास और रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना सरकारों की प्राथमिकता होनी चाहिए। सशक्त युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे। भारत ने विकास और निर्यात के नए अवसरों के लिए कई देशों के साथ मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) किए हैं, जिनसे सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों तक पहुंचने का अवसर मिलेगा। महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मोदी ने कहा कि महिला नेतृत्व आधारित विकास विकसित भारत की नींव है। कृषि, स्टार्टअप, विज्ञान और नवाचार सहित हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी देश की प्रगति को नई गति दे रही है।

युवा शक्ति और निवेश से राजस्थान बनेगा 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने नीति आयोग की शासी परिषद की 11वीं बैठक में राजस्थान के विकास का विजन प्रस्तुत करते हुए कहा कि राज्य सरकार युवा शक्ति, निवेश संवर्धन, कृषि समृद्धि, महिला सशक्तीकरण और सुशासन को विकास का आधार बनाकर 'विकसित राजस्थान-2047' के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। राज्य सरकार ने निवेश को बढ़ावा देने के लिए 35 से अधिक नई नीतियां लागू की हैं। प्रदेश में 35 लाख करोड़ रुपए के निवेश संबंधी एमओयू हुए है, जिनमें से 9 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्तावों की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है। उन्होंने वर्ष 2029 तक राजस्थान को 350 बिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य दोहराया। शर्मा ने बताया कि राजस्थान में 'माय भारत' अभियान के तहत 18 लाख युवाओं का पंजीकरण हुआ है, जिससे राज्य देश में दूसरे स्थान पर है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery