Monday, April, 27,2026

गोडावण को अब मिल रही नई जिंदगी की उड़ान: पीएम मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 'मन की बात' के 133वें एपिसोड में राजस्थान के दुर्लभ राज्य पक्षी ग्रेट इंडियन बस्टर्ड (गोडावण) का जिक्र कर इसे राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया। उन्होंने कहा कि कभी रेगिस्तानी पहचान रहा यह पक्षी घटती संख्या के कारण विलुप्ति के कगार तक पहुंच गया था, लेकिन अब इसके संरक्षण प्रयासों से 'नई जिंदगी की शुरुआत' दिखाई दे रही है। मोदी ने कहा कि जैसलमेर स्थित डेजर्ट नेशनल पार्क में चल रहे संरक्षण अभियान ने उम्मीद जगाई है। वर्ष 2018 में शुरू हुए प्रोजेक्ट GIB के तहत वैज्ञानिक तकनीकों का इस्तेमाल करते हुए प्रजनन केंद्र स्थापित किए गए है। आर्टिफिशियल इनसेमिनेशन (AI) तकनीक ने इस अभियान को नई रफ्तार दी है, हालिया ब्रीडिंग सीजन में 14 चूजों का जन्म हुआ, जिससे कुल संख्या बढ़कर 80 से अधिक हो गई है। विशेषज्ञ मानते हैं कि अगर यही गति बनी रही, तो गोडावण की घटती उड़ान फिर से आसमान छू सकती है और यह संघर्ष सफलता की मिसाल बन सकता है।

राजस्थान को विकास का नया इंजन बताया

प्रधानमंत्री ने राजस्थान को विकास का नया इंजन बताते हुए पवन ऊर्जा में उसकी अग्रणी भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि 56 गीगावाट से अधिक क्षमता के साथ देश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को छू रहा है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री के उल्लेख को प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया और स्वच्छ, हरित भविष्य के निर्माण के लिए जनभागीदारी की अपील की।

जनगणना में हर नागरिक की भागीदारी जरूरी

मोदी ने कहा कि जनगणना 2027 केवल सरकारी कार्य नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने लोगों से इस प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए आश्वस्त किया कि दी गई सभी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित और गोपनीय रहेगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। गणना कर्मचारी मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी दर्ज करेंगे।

गोडावण संरक्षण को मिली रफ्तारः भूपेंद्र यादव

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने पीएम मोदी के 'मन की बात' में गोडावण संरक्षण पर दिए गए बयान की सराहना की। उन्होंने ग्रेट इंडियन बस्टर्ड संरक्षण के तहत 'प्रोजेक्ट GIB' को सफल बताया। यादव ने 'जंपस्टार्ट अप्रोच' जैसी वैज्ञानिक तकनीकों के उपयोग पर जोर दिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery