Thursday, June, 26,2025

'अरावली ग्रीन वॉल' से बदलेगा भारत का हरित भविष्य

नई दिल्ली: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दिल्ली के भगवान महावीर वनस्थली उद्यान में पौधरोपण कर 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को आगे बढ़ाया। इसी मौके पर उन्होंने 'अरावली ग्रीन वॉल' परियोजना का भी शुभारंभ किया, जो गुजरात से दिल्ली तक फैली 700 किलोमीटर लंबी अरावली पर्वतमाला में पुनः वनरोपण की एक महत्त्वाकांक्षी पहल है।

पीएम मोदी ने कहा कि अरावली विश्व की प्राचीन पर्वतमालाओं में से एक है, जो दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात तक फैली है और आज कई पर्यावरणीय चुनौतियों का सामना कर रही है। सरकार इन समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है, विशेष रूप से जल प्रणालियों में सुधार, धूल भरी आंधियों पर नियंत्रण और थार रेगिस्तान के विस्तार को रोकने जैसे क्षेत्रों में। मोदी ने शहरी और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में पारंपरिक पौधरोपण विधियों के साथ-साथ नई तकनीकों को भी अपनाने की बात कही।

उन्होंने बताया कि पौधरोपण गतिविधियों को 'जियो-टैग' किया जाएगा और इनकी निगरानी 'लाइफ पोर्टल' पर की जाएगी। योजना के तहत 1,000 से अधिक नर्सरियां विकसित की जाएंगी।

पीएम मोदी ने लगाया 'सिंदूर' का पौधा

पीएम मोदी ने गुरुवार को अपने आधिकारिक आवास, 7 लोक कल्याण मार्ग पर 'सिंदूर' का पौधा लगाया। यह पौधा उन्हें हाल ही में गुजरात यात्रा के दौरान 1971 युद्ध में वीरता दिखाने वाली कच्छ की माताओं-बहनों ने भेंट किया था। पीएम ने इसे देश की नारीशक्ति के साहस और प्रेरणा का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि यह पौधा मातृशक्ति की वीरता और हमारे सांस्कृतिक मूल्यों का प्रतीक बनकर हमेशा प्रेरित करता रहेगा। विश्व पर्यावरण दिवस का यह अवसर पृथ्वी की रक्षा के लिए वैश्विक एकजुटता की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

सीएम भजनलाल ने लिया भाग

इस कार्यक्रम में दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात के मुख्यमंत्रियों ने भाग लिया। अरावली पर्वतमाला को मरुस्थलीकरण के विरुद्ध एक प्राकृतिक अवरोध बताते हुए अधिकारियों ने कहा कि यह दिल्ली, जयपुर और गुरुग्राम जैसे शहरों को थार रेगिस्तान के प्रभाव से बचाने में अहम भूमिका निभाती है।

पीएम मोदी आज विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब ब्रिज का करेंगे उ‌द्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 6 जून को कटरा रेलवे स्टेशन से वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाएंगे। यह ट्रेन जम्मू से श्रीनगर की यात्रा केवल 3 घंटे में तय करेगी, और जम्मू, कटरा, बानिहाल व श्रीनगर स्टेशनों पर रुकेगी। इस अवसर पर पीएम विश्व के सबसे ऊंचे रेलवे पुल, 359 मीटर ऊंचे चिनाब ब्रिज का भी उ‌द्घाटन करेंगे, जो आर्च तकनीक नीक से बना है और उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेलवे लिंक परियोजना का हिस्सा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery