Sunday, April, 27,2025

सऊदी अरब के साथ निवेश संधि की तैयारी, रिश्ते होंगे और मजबूत

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सऊदी अरब को भारत के सबसे मूल्यवान साझेदारों में से एक बताया और इसे एक विश्वसनीय मित्र एवं सहयोगी करार देते हुए कहा कि वर्तमान समय उनके संबंधों के लिए आशाजनक समय है, जिसमें असीमित संभावनाएं हैं। 

सऊदी अरब की अपनी दो दिवसीय यात्रा से पहले अरब न्यूज को दिए साक्षात्कार में मोदी ने कहा कि भारत और सऊदी अरब न सिर्फ अपने लिए बल्कि पूरे विश्व की शांति, प्रगति तथा समृद्धि के लिए एक साथ आगे बढ़ते रहेंगे। उन्होंने कहा कि दोनों देश द्विपक्षीय निवेश संधि पर काम कर रहे हैं। भारत और (खाड़ी सहयोग परिषद (जीसीसी) के बीच प्रस्तावित मुक्त व्यापार समझौते में भारत और सऊदी अरब तथा पूरे क्षेत्र के बीच आर्थिक संबंधों को बदलने की क्षमता है।

उन्होंने इस साझेदारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए सऊदी नेतृत्व की प्रशंसा की और निमंत्रण के लिए सऊदी अरब के शहजादे (क्राउन प्रिंस) मोहम्मद बिन सलमान को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, सऊदी अरब एक समुद्री पड़ोसी, एक विश्वसनीय मित्र और एक रणनीतिक सहयोगी है। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध मानसूनी हवाओं की तरह बहुत पुराने हैं। दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध न केवल वैश्विक चुनौतियों से बचे रहे हैं, बल्कि संबंधों में मजबूती भी आई है।

दोनों देशों के रिश्ते सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित

उन्होंने कहा कि हमारा संबंध नया नहीं है। यह सदियों पुराने सभ्यतागत आदान-प्रदान पर आधारित है। विचारों से लेकर व्यापार तक, हमारे दो महान देशों के बीच निरंतर प्रवाह रहा है। मोदी ने कहा कि 2014 में उनके पदभार संभालने के बाद से उनके संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं और 2019 में रणनीतिक साझेदारी परिषद का गठन एक प्रमुख मील का पत्थर है। तब से हमारे बीच सहयोग का कई क्षेत्रों में विस्तार हुआ है और मैं आपको बता दूं कि यह तो बस शुरुआत है। हमारी साझेदारी में असीम संभावनाएं हैं।

शहजादे सलमान की दूरदृष्टि ने छाप छोड़ी

शहजादे मोहम्मद बिन सलमान के साथ अपने व्यक्तिगत तालमेल के बारे में पूछे जाने पर मोदी ने कहा कि उन्होंने अपनी अंतर्दृष्टि, दूरदर्शी दृष्टिकोण और अपने लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के जुनून से उन पर गहरी छाप छोड़ी है। मोदी ने कहा कि उन्हें सऊदी दृष्टिकोण 2030 और भारत के विकसित भारत दृष्टिकोण 2047 के बीच समानताएं नजर आई। उन्होंने कहा कि द्विपक्षीय निवेश बढ़ रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery