Thursday, June, 26,2025

विपक्ष को जवाब दें... नैरेटिव सेट करें: प्रधानमंत्री

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को तीन घंटे से अधिक चली केंद्रीय मंत्रिपरिषद की बैठक में आने वाले समय के लिए सरकार की रणनीति को धार देने पर जोर दिया गया। सूत्रों के मुताबिक, पीएम मोदी ने मंत्रियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विपक्षी दलों को काउंटर करें, सरकार की 11 वर्षों की उपलब्धियों को जनता तक ले जाएं, और 2047 के विकसित भारत के विजन को लेकर जमीनी स्तर पर सक्रिय हों। बैठक में पीएम मोदी ने मंत्रियों से कहा कि वे अपने-अपने राज्यों में विपक्ष के पुराने शासन और वर्तमान केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बीच फर्क को स्पष्ट रूप से उजागर करें। उन्होंने निर्देश दिया कि "नैरेटिव सेट करना बेहद जरूरी है। बताएं कि विपक्ष के शासन में क्या स्थिति थी और पिछले 11 वर्षों में हमने क्या बदला।" बैठक के दौरान जल शक्ति मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय की ओर से प्रजेंटेशन भी दिए गए। जल शक्ति मंत्रालय ने रेन वाटर हार्वेस्टिंग और 'कैच द रेन' अभियान की प्रगति पर जानकारी दी, वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में मोटापा और खाने के तेल की अधिकता को नियंत्रित करने को लेकर चल रही योजनाओं पर चर्चा की। रक्षा मंत्रालय की ओर से ऑपरेशन सिंदूर और स्वदेशी तकनीक के प्रयोग पर प्रजेंटेशन दिया गया, जिससे आत्मनिर्भर भारत की दिशा में रक्षा क्षेत्र को बल मिला है। सिंधु जल समझौते पर भी मंत्रियों को जानकारी दी गई, ताकि इस विषय पर विपक्ष के संभावित सवालों का प्रभावी जवाब दिया जा सके।

हमारा लक्ष्य बड़ा...

बैठक में 2047 के विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर भी चर्चा हुई। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा लक्ष्य बड़ा है और समय कम। जल्दी-जल्दी काम करें। उन्होंने यह भी कहा कि जनता से जुड़ाव बढ़ाना और विकास की गति को तेज बनाए रखना अब सर्वोच्च प्राथमिकता है। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि सभी मंत्रालय जल्द ही सेंट्रल विस्टा के तहत बने नए केंद्रीय सचिवालय में स्थानांतरित होंगे। इससे मंत्रालयों को बेहतर कार्यक्षेत्र मिलेगा, जबकि नॉर्थ और साउथ ब्लॉक को अन्य कार्यों के लिए उपयोग में लाया जाएगा। पीएम मोदी ने सभी मंत्रियों को यह निर्देश दिए कि वे सरकार के 11 साल की उपलब्धियों को लेकर जमीनी स्तर पर जाएं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery