Thursday, June, 26,2025

सुशासन और परिवर्तन से विभिन्न क्षेत्रों में आया बदलाव: मोदी

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार के 11 वर्षों के कार्यकाल में भारत न केवल सबसे तेजी से बढ़ती प्रमुख अर्थव्यवस्था बन गया है, बल्कि जलवायु कार्रवाई और डिजिटल नवाचार जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर एक प्रमुख वैश्विक आवाज बनकर उभरा है। सोमवार को अपनी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा होने के अवसर पर मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में सुशासन और परिवर्तन पर स्पष्ट ध्यान दिया गया है। सोशल मीडिया मंच पर किए गए पोस्ट में कहा गया है कि 140 करोड़ भारतीयों के आशीर्वाद और सामूहिक भागीदारी से भारत ने विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से बदलाव देखा है।

'सबका साथ, सबका विकास'

पीएम मोदी ने कहा कि 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास' के मंत्र से प्रेरित होकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार ने तेज, संतुलित और संवेदनशील बदलाव किए है। वर्तमान केंद्रीय मंत्रिपरिषद में 60 प्रतिशत मंत्री अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से हैं। यह अब तक का सबसे अधिक प्रतिनिधित्व है। इस संदेश का उद्देश्य कांग्रेस सहित विपक्षी दलों के आरोपों का उत्तर देना है, जो सरकार पर वंचित वर्गों की अनदेखी का आरोप लगाते रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने आर्थिक विकास से लेकर सामाजिक उत्थान तक समावेशी और जन-केंद्रित प्रगति को प्राथमिकता दी है।

देशवासियों की उम्मीदों को लगे पंख

प्रधानमंत्री ने कहा कि बीते 11 वर्षों में सरकार की हर योजना के केंद्र में गरीबों और जन-जन का कल्याण रहा है। 'उज्ज्वला', 'पीएम आवास', 'आयुष्मान भारत', 'जनऔषधि केंद्र' और 'पीएम किसान सम्मान निधि' जैसी योजनाओं ने देशवासियों की उम्मीदों को नए पंख दिए हैं। उन्होंने कहा कि हमें सामूहिक सफलता पर गर्व है, लेकिन अब आशा, विश्वास और विकसित भारत के निर्माण के नए संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया पोस्ट में '11 साल की सेवा' हैशटैग का उपयोग किया और विभिन्न क्षेत्रों में हुए बदलावों से संबंधित लिंक भी साझा किए।

सरकार ने ये बताई उपलब्धियां

  • 81 करोड़ से अधिक लोगों को मुफ्त खाद्यान्न।
  • 15 करोड़ से अधिक घरों में नल का कनेक्शन पहुंचा।
  • 04 करोड़ से अधिक आवास बनाए गरीबों के लिए।
  • 12 करोड़ शौचालयों का निर्माण कराया।
  • 68 लाख रेहड़ी-पटरी वालों को ऋण मिले।
  • 52.5 करोड़ ऋण छोटे उद्यमियों को दिए।
  • 20 करोड़ महिलाओं को योजनाओं के तहत नकद सहायता दी।
  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery