Tuesday, August, 12,2025

मिग-21 फाइटर जेट, 62 साल की सेवा के बाद 19 सितंबर को रिटायर

नई दिल्ली: भारतीय वायुसेना का सबसे पुराना फाइटर जेट मिग-21 आखिरकार 19 सितंबर को सेवा से बाहर हो जाएगा। चंडीगढ़ एयरबेस में इस ऐतिहासिक विमान का विदाई समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसके बाद इसे आधिकारिक रूप से रिटायर कर दिया जाएगा। 1963 में शामिल हुआ मिग-21 भारत का पहला सुपरसोनिक फाइटर जेट था, जो आवाज की गति से तेज उड़ान भरने में सक्षम था। अपने छह दशकों के सेवाकाल में इसने 1965 और 1971 के भारत-पाक युद्ध, 1999 के कारगिल युद्ध और 2019 की बालाकोट एयर स्ट्राइक जैसे कई सैन्य अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

स्वदेशी तेजस Mk1A विमान लेंगे मिग-21 की जगह

वर्तमान में इसकी केवल दो स्क्वाडून 'कोबरा' और 'पैंथर्स' राजस्थान के नाल एयरबेस पर तैनात हैं। इन स्क्वाड्रनों में कुल 36 मिग-21 बचे हैं। पहले भारत ने कुल 900 मिग-21 खरीदे थे, जिनमें से 660 हिंदुस्तान एरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) द्वारा बनाए गए थे। हालांकि, इस विमान को "उड़ता ताबूत" और "विडो मेकर" जैसे नाम भी मिले, क्योंकि अब तक इसके 400 से अधिक मिग क्रैश हो चुके हैं और 200 से ज्यादा पायलटों की जान गई है। अब इसकी जगह स्वदेशी तेजस Mk1A विमान लेंगे, जो आधुनिक तकनीक और सुरक्षा सुविधाओं से लैस हैं। रूस और चीन के बाद भारत मिग-21 का तीसरा सबसे बड़ा ऑपरेटर रहा है।

भारतीय सेना में शामिल हुए अपाचे हेलीकॉप्टर

भारतीय सेना को अमेरिकी कंपनी बोइंग द्वारा बनाए गए अपाचे अटैक हेलीकॉप्टर की पहली खेप मिल गई है। सेना ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए इसे एक ऐतिहासिक क्षण बताया। पहला बैच जोधपुर पहुंचा है, जहां इन्हें तैनात किया जाएगा। भारत ने 2020 में अमेरिका से 6 अपाचे हेलीकॉप्टरों का ऑर्डर दिया था, जिनकी डिलीवरी तय समय से 15 महीने देर से हुई। पहले बैच में 3 हेलीकॉप्टर भारत पहुंचे हैं। इससे भारतीय सेना के पास अब कुल 25 अपाचे हेलीकॉप्टर हो गए हैं। अपाचे हेलीकॉप्टरों को दुनिया के सबसे उन्नत अटैक हेलीकॉप्टरों में गिना जाता है। इनमें नाइट विजन, थर्मल सेंसर और मल्टी-टार्गेट डिटेक्शन जैसी अत्याधुनिक तकनीक है। ये 60 सेकेंड में 128 मूविंग टार्गेट्स को पहचानकर हमला कर सकते हैं। अपाचे की एंट्री से भारतीय सेना की ऑपरेशनल ताकत में बड़ा इजाफा होगा। भारत के अलावा अमेरिका, इजराइल, यूनाइटेड किंगडम और मिस्त्र जैसे देश भी इसका इस्तेमाल करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery