Tuesday, July, 14,2026

मणिमहेश मार्ग पर फंसे 524 श्रद्धालुओं को निकाला

नई दिल्ली/शिमला: मणिमहेश यात्रा मार्ग पर फंसे करीब 524 श्रद्धालुओं को भारतीय वायुसेना के हेलिकॉप्टरों के जरिए हिमाचल प्रदेश के भरमौर से चंबा पहुंचाया गया। दूसरी ओर दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार रात आठ बजे 207.05 मीटर दर्ज किया गया, जबकि एक दिन पहले यह इस मौसम के सर्वोच्च स्तर पर 207.48 मीटर था। वहीं, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को बाढ़ की स्थिति की समीक्षा की।

हिमाचल के चंबा जिले के विभिन्न भागों में, विशेषकर भरमौर विधानसभा क्षेत्र में सैकड़ों तीर्थयात्री अब भी फंसे हुए हैं। चंबा के उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने कहा कि भारतीय वायुसेना के दो हेलिकॉप्टरों को सेवा में लगाया गया है और जल्दी ही सभी फंसे हुए तीर्थयात्रियों को निकाल लिया जाएगा। मणिमहेश झील कैलाश पर्वत की तलहटी में 13,000 फुट की ऊंचाई पर स्थित है। हिमाचल प्रदेश कई इलाकों में भारी बारिश और भूस्खलन के बाद बाढ़ से जूझ रहा है।

हाईवे जम्मू-श्रीनगर चौथे दिन भी बंद

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग कई भूस्खलनों और कुछ स्थानों पर सड़कों के बह जाने के कारण शुक्रवार को चौथे दिन भी वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रहा। जम्मू क्षेत्र के पुंछ जिले को कश्मीर के शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड को वाहनों के आवागमन के लिए खोल दिया गया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery