Thursday, June, 26,2025

माही बांसवाड़ा में लगेंगे चार परमाणु रिएक्टर

नई दिल्ली: भारत के परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड (एईआरबी) ने राजस्थान के माही बांसवाड़ा में चार परमाणु रिएक्टर लगाने की सशर्त मंजूरी दे दी है। प्रत्येक रिएक्टर की क्षमता 700 मेगावाट होगी और ये सभी स्वदेशी रूप से विकसित दाबित भारी जल रिएक्टर (PHWR) होंगे। यह परमाणु परियोजना माही बांसवाड़ा रिएक्टर परियोजना अणुशक्ति विद्युत निगम द्वारा कार्यान्वित की जा रही है, जो कि न्यूक्लियर पावर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (NPCIL) और नेशनल थर्मल पावर कॉर्पोरेशन (NTPC) का संयुक्त उपक्रम है। NPCIL ने इस परियोजना के लिए एईआरबी से अनुमति मांगी थी, जिसे तीन स्तर की गहन समीक्षा के बाद मंजूरी दी गई है। एईआरबी ने कहा कि यह स्वीकृति केवल तभी प्रभावी मानी जाएगी जब परियोजना अनुबंध में उल्लिखित सभी शतों और सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन करेगी। स्वीकृति को किसी अन्य इकाई को स्थानांतरित करने के लिए सक्षम प्राधिकारी की पूर्व अनुमति आवश्यक होगी।

फ्लीट मोड में शामिल

माही बांसवाड़ा की यह परियोजना भारत सरकार की 'फ्लीट मोड' रणनीति का हिस्सा है, जिसके तहत देश में एक साथ दस 700 मेगावाट PHWR रिएक्टर स्थापित किए जा रहे हैं। इसमें कर्नाटक के कैगा, हरियाणा के गोरखपुर और मध्य प्रदेश के चुटका में भी रिएक्टर लगाए जा रहे हैं। यह परियोजना न केवल भारत की ऊर्जा आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देगी, बल्कि स्वच्छ ऊर्जा उत्पादन में भी अहम भूमिका निभाएगी।

मौजूदा क्षमता है 8,180 मेगावाट

माही बांसवाड़ा परियोजना के 4x700 मेगावाट के प्रेसराइज्ड हेवी वाटर रिएक्टर्स (PHWR) का निर्माण ASHVINI द्वारा किया जाएगा। यह संयुक्त उपक्रम वित्तीय और विशेषज्ञता के मामले में संसाधनों के समन्वय का मार्ग प्रशस्त करेगा, जिससे देश में परमाणु ऊर्जा क्षमता के तीव्र विस्तार के लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकेगा, खासकर 2070 तक नेट जीरो के लक्ष्य को पूरा करने के लिए। भारत ने 2031-32 तक 22,800 मेगावाट परमाणु ऊर्जा क्षमता हासिल करने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा है, जो वर्तमान में 8,180 मेगावाट है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery