Friday, June, 19,2026

राहुल विद्यार्थियों को भ्रमित करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन युवा समझदारः मदन राठौड़

जयपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे कभी गंभीर राजनीति नहीं करते और बिना सोचे-समझे बयानबाजी करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विद्यार्थियों और युवाओं को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन देश और प्रदेश के विद्यार्थी इतने जागरूक हैं कि वे किसी के बहकावे में आने वाले नहीं हैं। राठौड़ ने कहा कि जो व्यक्ति स्वयं विवेकपूर्ण और जिम्मेदार आचरण नहीं करता, वह दूसरों को विवेक का पाठ नहीं पढ़ा सकता। दिल्ली प्रवास के दौरान मीडिया से बातचीत में राठौड़ ने कहा कि नीट पेपर लीक का मामला केरल से जुड़ा हुआ है और उसका राजस्थान से कोई संबंध नहीं है।

इसके बावजूद राहुल गांधी राजस्थान आकर राजनीतिक नौटंकी कर रहे हैं। लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है, लेकिन केवल राजनीतिक लाभके लिए युवाओं के मुद्दों का उपयोग करना उचित नहीं है। राठौड़ ने कांग्रेस की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके कार्यकाल में राजस्थान में कई पेपर लीक की घटनाएं हुईं, तब राहुल गांधी ने युवाओं की आवाज क्यों नहीं उठाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने भर्ती परीक्षाएं रद्द कर युवाओं के सपनों को तोड़ा, जबकि वर्तमान सरकार ने अनियमितता सामने आते ही त्वरित कार्रवाई करते हुए विद्यार्थियों के हितों को प्राथमिकता दी। एक अन्य सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों के पास स्पष्ट राष्ट्रीय एजेंडा नहीं है, उनसे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता धीरे-धीरे दूरी बना रहे हैं।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery