Saturday, April, 19,2025

पेट्रोल-डीजल पर उत्पाद शुल्क भी दो रुपए बढ़ा रसोई गैस सिलेंडर 50 रुपया हुआ महंगा

नई दिल्ली: सरकार ने सोमवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी कर दी है। इसके साथ ही पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क भी दो-दो रुपए प्रति लीटर बढ़ा दिया गया है। हालांकि, उत्पाद शुल्क वृद्धि के बावजूद खुदरा कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं होगा। पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी के अनुसार, यह वृद्धि आठ अप्रैल से लागू होगी। रसोई गैस की कीमत में यह बढ़ोतरी 'उज्ज्वला' योजना के तहत लाभान्वित गरीबों और सामान्य उपयोगकर्ताओं दोनों के लिए होगी। अब प्रदेश में उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों के लिए सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत 500 से बढ़कर 550 रुपए हो जाएगी, जबकि आम उपभोक्ताओं के लिए 14.2 किलोग्राम का एलपीजी सिलेंडर अब 856.50 रुपए में मिलेगा।

केंद्र सरकार के फैसले से जनता को राहत

केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी 2 रुपए प्रति लीटर बढ़ा दी है। हालांकि, आधे घंटे बाद यह भी स्पष्ट किया गया कि इससे पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं होगी। यह अतिरिक्त भार पेट्रोलियम कंपनियां वहन करेंगी। वर्तमान में सरकार पेट्रोल पर 19.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 15.80 रुपए प्रति लीटर एक्साइज ड्यूटी वसूल रही है। इस बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल पर 21.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल पर 17.80 रुपए प्रति लीटर ड्यूटी लगेगी।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery