Monday, August, 11,2025

लोकसभा में गतिरोध जारी, कार्यवाही सोमवार तक स्थगित

नई दिल्ली: बिहार में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के मुद्दे पर शुक्रवार को लोकसभा में विपक्षी दलों के सदस्यों के हंगामे के कारण सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद सोमवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।

एसआईआर के मुद्दे पर ही, पहले सुबह 11 बजकर तीन मिनट पर सदन की कार्यवाही अपराह्न दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्यवाही स्थगित करने से पहले शोर-शराबा कर रहे सदस्यों से कहा कि जनता ने आपको इतना बड़ा अवसर दिया है, इसे नारेबाजी करके और तख्तियां दिखाकर मत गंवाइए। सदन की कार्यवाही एक बार के स्थगन के बाद अपराह्न दो बजे फिर से शुरू होते ही विपक्षी सदस्य आसन के निकट पहुंचकर 'एसआईआर वापस लो' के नारे लगाने लगे। पीठासीन सभापति कृष्णा प्रसाद तेब्रेटी ने नारेबाजी कर रहे सांसदों से अपने स्थान पर जाने और सदन चलने देने की अपील की। संसदीय कार्य राज्य मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि गोवा से संबंधित विधेयक विचार एवं पारित करने के लिए सूचीबद्ध है। विपक्ष चर्चा नहीं कर रहा है। इसका मतलब कि - विपक्ष के लोग एसटी समुदाय के - खिलाफ हैं। उन्होंने कहा कि इस = विधेयक से गोवा विधानसभा में - एसटी समुदाय का प्रतिनिधित्व बढ़ने वाला है।

SIR: पहचान के प्रमाण के रूप में आधार वैकल्पिकः केंद्र

नई दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को संसद को बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रपत्र में पहचान के प्रमाण के रूप में, मतदाताओं से आधार संख्या वैकल्पिक रूप से ली जाती है। इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितिन प्रसाद ने एक सवाल के लिखित जवाब में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि आधार नागरिकता वा निवास का प्रमाण नहीं है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery