Wednesday, April, 09,2025

लोकतांत्रिक यात्रा में हमारे राष्ट्र ने कई चुनौतियों का किया समाधानः बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संसद भवन के अध्ययन दौरे पर आए राष्ट्रीय रक्षा महाविद्यालय (एनडीसी) नई दिल्ली के कोर्स सदस्यों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भारत की लोकतांत्रिक यात्रा, संसदीय प्रणाली और सशस्त्र बलों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इस मौके पर बिरला ने कहा कि स्वतंत्रता के बाद से भारत की संसद देश की प्रगति और नागरिकों की उन्नति का मशक्त माध्यम रही है। संसद में लिए गए निर्णयों, विमों और पारित विधेयकों ने देश के सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक विकास को दिशा दी है। भारत आज विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र होने के साथ-साथ लोकतंत्र का मार्गदर्शक भी बन चुका है, जिसे कई देश अध्ययन कर रहे हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ने भारत की सीमाओं की सुरक्षा और लोकतंत्र को सुदृढ़ बनाने में सशस्त्र बलों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की। उन्होंने यह भी बताया कि एनडीसी-65 कोर्स में भारतीय सशस्त्र बलों, सिविल सेवाओं, पुलिस सेवाओं के अधिकारियों के अलावा 32 अन्य देशों के प्रतिभागी भी शामिल हैं।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि संसद परिसर के इस दौरे से सभी कोर्स सदस्यों ने देश की सर्वोच्च विधायी संस्था की कार्यप्रणाली, इतिहास और विरासत को और गहराई से समझा होगा।

नवाचार में अग्रणी भूमिका निभाएंगे युवा

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को कहा कि भारत के ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा पूरी दुनिया में नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स द्वारा आयोजित 'बिजनेस कॉन्क्लेव' में छात्रों को संबोधित करते हुए यह भी कहा कि भारत की प्रगति और विकास में महिलाए सबसे आगे हैं। लोकसभा अध्यक्ष ने उम्मीद जताई कि निकट भविष्य में वे देश में पथप्रदर्शक के रूप में उभरेगी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि भारत के युवा और महिलाएं अपनी बुद्धिमता और कड़ी मेहनत से पूरी दुनिया में परिवर्तनकारी बदलाव लाएंगे। बिरला ने कहा कि भारत के ऊर्जावान और दूरदर्शी युवा पूरी दुनिया में नवाचार और अनुसंधान में अग्रणी भूमिका निभाएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह दी कि वे शीघ्र अपनी दिशा तय करें, लक्ष्य निर्धारित करें और दृढ संकल्प के साथ उन्हें प्राप्त करें। बिरला ने स्वीकार किया कि तेजी से विकसित हो रही प्रौद्योगिकी के परिदृश्य में मानसिक आयामों के विस्तार की अपार संभावना है। उन्होंने युवाओं से इस वैश्विक परिवर्तन का ध्वजवाहक बनने का आग्रह करते हुए कहा कि युवा भारत की इस अपार क्षमता को साकार कर सकते हैं।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की आध्यात्मिक गुरु रवि शंकर से मुलाकात

नई दिल्ली। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु और आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रवि शंकर से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच विभिन्न सामाजिक और आध्यात्मिक विषयों पर चर्चा हुई। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष और आध्यात्मिक गुरु ने राष्ट्र निर्माण, युवा सशक्तीकरण और मानसिक शांति जैसे मुद्दों पर विचार साझा किए। बताया जा रहा है कि इस मुलाकात में समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के तरीकों पर भी चर्चा हुई। इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि आध्यात्मिकता और नैतिक मूल्यों के प्रचार-प्रसार से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं, श्रीश्री रवि शंकर ने भी भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के महत्व को रेखांकित किया।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery