Wednesday, August, 13,2025

वित्तीय सुधारों से भारत में निवेश के नए अवसरः ओम बिरला

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कहा कि हाल ही में वित्तीय कानूनों में की गई सरलता और पारदर्शिता की पहल ने भारत में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया है। उन्होंने कहा कि गहरी लोकतांत्रिक भावना, स्थिर सरकार और दूरदर्शी नेतृत्व के साथ आज का भारत निवेशकों के लिए अपार अवसरों की भूमि बन गया है। दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने के कारण भारत वैश्विक निवेशकों की पसंदीदा मंजिल बन गया है। बिरला शुक्रवार को नई दिल्ली में उत्तरी भारत क्षेत्रीय परिषद, इंस्टीट्यूट ऑफ कॉस्ट अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) द्वारा आयोजित दो दिवसीय संगोष्ठी 'परिवर्तनशील परिदृश्य में अनुकूलनः मेरा विकसित भारत - 2047' के उद्घाटन सत्र को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते, सुश्री बंसुरी स्वराज सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बिरला ने भारत में कानूनी सुधारों का उल्लेख करते हुए कहा कि देश में पहली बार औपनिवेशिक कानूनों को बदलने, अनुपयोगी कानूनों को समाप्त करने और 'नए भारत की आशाओं और आकांक्षाओं के अनुरूप नए कानून बनाने का प्रयास किया गया है। जीएसटी, प्रस्तावित आयकर कानून, श्रम कानूनों और कंपनी कानूनों में किए गए बदलावों का जिक्र करते हुए बिरला ने कहा कि ये सभी पहल देश को प्रगति और समृद्धि की राह पर ले जाने की सरकार की दूरदर्शी सोच को दर्शाती हैं। उन्होंने कहा कि नए कानून न केवल सरल, पारदर्शी और प्रगतिशील हैं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन को बेहतर बनाने के लिए भी समावेशी बनाए गए हैं।

बंजारा समाज देश की परंपरा और प्रकृति की रक्षा में निभा रहा है महत्वपूर्ण भूमिका

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने देश की परंपरा और प्रकृति की रक्षा में बंजारा समाज के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब उनकी आवाज सुनी जाएगी और उनकी समस्याओं का समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बंजारा समाज हमेशा वनों के संरक्षण में सबसे आगे रहता है और आज इस समाज को देश की विकास यात्रा में मुख्यधारा में लाने को जरूरत है। बिरला नई दिल्ली के डॉ. अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र में संत सेवालाल महाराज को 286वीं जयंती और रूप सिंह जी महाराज की पुण्यतिथि पर बंजारा समाज के लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बंजारा समाज के पूज्य संत सेवालाल जी महाराज का जीवन ज्ञान, तपस्या, त्याग और मानवता की सेवा का पर्याय था और रूप सिंह जी महाराज वीरता और न्याय के प्रतीक थे। बिरला ने कहा कि वर्तमान पीढ़ी को इन संतों के पदचिह्नों पर चलते हुए एक बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए।

दिल्ली सीएम की बिरला से मुलाकात

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुक्रवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से उनके निवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने दिल्ली के विकास कार्यों, शासन से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं और जनकल्याणकारी योजनाओं पर चर्चा की। लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने भी देश और राजधानी दिल्ली के विकास से संबंधित विषयों पर अपने विचार व्यक्त किए।

सांसद जोशी व बिरला की मुलाकात

चित्तौड़गढ़ सांसद सी.पी. जोशी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की तथा लोकसभा की याचिका समिति का सभापति बनाए जाने पर आभार व्यक्त कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। सांसद जोशी ने शुक्रवार को अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संसद की सार्वजनिक उपक्रम समिति की बैठक में भी भाग लिया।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery