Tuesday, August, 12,2025

'प्रामाणिकता और सत्यनिष्ठा के साथ दुनिया तक पहुंचे भारत की कहानी'

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बुधवार को कहा कि भारत की कहानियां संघर्ष, नवाचार, समावेशन और विकास की प्रामाणिकता और सत्यनिष्ठा के साथ कही जानी चाहिए, क्योंकि आज भारत प्राचीन ज्ञान और आधुनिक आकांक्षाओं के संगम पर खड़ा है। उन्होंने कहा कि जब सूचनाएं तेजी से फैलती हैं और धारणाएं जनचेतना और नीतियों को प्रभावित करती हैं, तब विश्वसनीय सूचना का प्रसार अत्यंत महत्वपूर्ण हो जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष बिरला संसद भवन में भारतीय सूचना सेवा (IIS) के 2023-24 बैच के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि IIS अधिकारी 'नए भारत' की कहानियों के संवाहक और दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में जनचेतना निर्माण के वाहक हैं। उन्होंने कहा कि डिजिटल मीडिया और 24x7 समाचार चक्र के युग में सूचना अधिकारियों की भूमिका और भी चुनौतीपूर्ण हो गई है, जहां भ्रामक सूचनाएं और फेक नैरेटिव तेजी से फैलते हैं।
ऐसे माहौल में स्पष्ट, तथ्यों पर आधारित और समय पर सूचना देना, साथ ही शासन की गहरी समझ रखना, एक सूचना अधिकारी के लिए अनिवार्य है। कार्यक्रम में भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) की कुलपति डॉ. प्रज्ञा पालीवाल, रजिस्ट्रार डॉ. निमिष रुस्तगी, IIS कोर्स डायरेक्टर रश्मि रोजा तुषारा और लोकसभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery