Tuesday, August, 12,2025

लोकसभा सदस्यों की उपस्थिति दर्ज कराने की नई व्यवस्था

नई दिल्ली: संसद के आगामी मानसून सत्र से लोकसभा में सांसदों की उपस्थिति दर्ज कराने की प्रक्रिया बदलने जा रही है। अब सदस्यों को लॉबी में जाकर हस्ताक्षर करने की जरूरत नहीं होगी, बल्कि वे अपनी आवंटित सीट पर बैठकर ही उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला इस नई व्यवस्था को लागू करने के पक्ष में हैं। इस बार संसद का मानसून सत्र 21 जुलाई से शुरू होकर 21 अगस्त तक चलेगा। इस दौरान सरकार कई अहम विधेयक पेश करने की तैयारी में है। सूत्रों के मुताबिक, इससे समय की बचत होगी। कई बार लॉबी में भीड़ के चलते सांसदों को उपस्थिति दर्ज कराने में दिक्कत होती थी। साथ ही कुछ सांसद बिना कार्यवाही में शामिल हुए ही उपस्थिति दर्ज कराकर चले जाते थे।

मीडियाकर्मियों को परोसे राजस्थानी व्यंजन

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को नई दिल्ली में पार्लियामेंट एनेक्सी में राष्ट्रीय और आंचलिक मीडिया प्रतिनिधियों को राजस्थानी व्यंजन परोसे। उन्होंने मीडिया के साथ अनौपचारिक वार्ता की और उनके साथ दोपहर का भोजन किया। राजस्थानी व्यंजन बनाने के लिए विशेष रूप से खानसामे बुलाए गए थे। बिरला की मेहमान नवाजी और मनुहार ने मीडिया जगत से जुड़े पत्रकारों का दिल जीत लिया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery