Tuesday, November, 04,2025

लेह हिंसा की पूर्व जज करेंगे जांच

नई दिल्ली: गृह मंत्रालय ने लेह में 24 सितंबर को हुई हिंसा की जांच सुप्रीम कोर्ट के सेवानिवृत्त न्यायाधीश बी. एस. चौहान से कराने का शुक्रवार को आदेश दिया ताकि उन परिस्थितियों का पता लगाया जा सके जिसमे कानून व्यवस्था को गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई. पुलिस कार्रवाई हुई और परिणामस्वरूप चार व्यक्तियों की मृत्यु हो गई।

एक अधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान में कहा गया है कि सरकार किसी भी समय बातचीत के लिए हमेशा तैयार रही है। सरकार लद्दाख पर उच्चाधिकार प्राप्त समिति या ऐसे किसी भी मंच के माध्यम से एपेक्स बॉडी लेह और कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस के साथ चर्चा का स्वागत करती है। बयान में विश्वास व्यक्त किया गया है कि निरंतर बातचीत में निकट भविष्य में वांछित परिणाम प्राप्त होंगे। सरकार लाख के लोगों की आकांक्षाओं के प्रति प्रतिबद्ध है।

ज्ञात रहे कि चौबीस सितंबर को लद्दाख को राज्य का दर्जा और छठी अनुसूची के दर्जे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सुरक्षा कलों के बीच हुई झड़प में चार लोगों की मौत हो गई थी और 90 अन्य घायल हो गए थे। दो दिन बाद पुलिस ने हिंसा भड़काने के आरोप में जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को रासुका के तहत गिरफ्तार कर लिया। बाद में उन्हें जोधपुर जेल में भेज दिया गया।

लेह में फिर से पाबंदियां लगाई

लद्दाख के लेह जिले में शांति में खलल की आशंका और इलाके में कानून व्यवस्था बिगड़ने की आशका के चलते अधिकारियों ने शुक्रवार की फिर से पाबंदिया लगा दी। जिलाधिकारी रोमिल सिंह डीक ने कहा कि लेह के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से मिली रिपोर्ट के मुताबिक, लेह तहसील के इलाके में शालि में खलल, इंसानी जान को खतरा और कानून-व्यकाथा की समस्या होने की आशंका है। लेह तहसील के अधिकार क्षेत्र में पांच या अधिक व्यक्तियों का इकट्ठा होने पर प्रतिबंध रहेगा।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery