Thursday, January, 29,2026

कुंभलगढ़ के आसपास के क्षेत्रों को किया संवेदनशील क्षेत्र घोषित

नई दिल्ली: केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने मंगलवार को कहा कि अरावली पर्वत श्रृंखला में स्थित कुंभलगढ़ वन्यजीव अभयारण्य के आसपास शून्य से एक किमी तक फैले जैव विविधता से समृद्ध क्षेत्र को पर्यावरणीय दृष्टि से संवेदनशील क्षेत्र (ईएसजेड) घोषित किया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में अधिसूचना पहले ही जारी की जा चुकी है। मंत्री भूपेंद्र यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि राजस्थान में स्थित यह अभयारण्य वनस्पतियों और जीवों से समृद्ध है और यहां तेंदुआ, धारीदार लकड़बग्घा, जंगली बिल्ली, भारतीय पैंगोलिन, नीलगाय और चिंकारा जैसे जानवर पाए जाते हैं।

उन्होंने यह भी बताया कि यह पेंटेड फ्रैंकोलिन जैसी पक्षी प्रजातियों का भी घर है। मंत्री ने कहा कि ईएसजेड की घोषणा न केवल समृद्ध जैव विविधता को फलने फूलने में मदद करेगी, बल्कि इस क्षेत्र के स्वदेशी समुदायों को जैविक खेती, कृषि वानिकी जैसी पर्यावरण के अनुकूल और समुदाय केंद्रित पहलों के साथ स्वतंत्र रूप से जीवन जीने में भी मदद करेगी। स्वदेशी समुदायों को सतत भविष्य के लिए कौशल विकास प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह विकास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा भारत की समृद्ध और विविध पारिस्थितिकी के सामुदायिक नेतृत्व वाले संरक्षण के प्रयासों से प्रेरित है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery