Friday, June, 19,2026

कोटा में देह व्यापार के दो अड्डों पर चला प्रशासन का बुलडोजर

कोटा: इटावा कस्बे में प्रशासन ने देह व्यापार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए खानोली रोड स्थित एक मकान पर बुलडोजर चला दिया। कार्रवाई के दौरान भारी पुलिस बल तैनात रहा और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पूर्व खातोली रोड क्षेत्र स्थित एक मकान में अवैध गतिविधियों की सूचना पुलिस को मिली थी।

जांच में मकान का उपयोग देह व्यापार के लिए किए जाने की पुष्टि होने पर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया। इसके बाद एसपी सुजीत शंकर के आदेश पर अवैध निर्माण को हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई का नेतृत्व एसडीएम हेमंत घनघोर एवं डीएसपी ओमप्रकाश सरावग ने किया। मौके पर इटावा थानाधिकारी अजित सिंह चौधरी, बुढ़ादित थाना प्रभारी दीप्ति रानी, खातोली थाना प्रभारी देशराज गुर्जर सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राजूलाल मीणा भी कार्रवाई के दौरान उपस्थित रहे। बुलडोजर कार्रवाई की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। क्षेत्र में इस कार्रवाई को लेकर चर्चाओं का दौर चलता रहा। प्रशासन का कहना है कि राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों और अपराध से जुड़े मामलों में कठोर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने दिखाई मानवता

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मानवता भी दिखाई। मकान के एक जंगले में दो कबूतर के बच्चे फंसे हुए दिखाई दिए। ऐसे में इटावा थाने के पुलिस जवान कुलदीप वर्मा ने जोखिम उठाकर जर्जर हिस्से तक पहुंचकर दोनों बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery