Sunday, April, 19,2026

साइबर ठगी के नेटवर्क का खुलासा, 4 आरोपी पकड़े

कोटा: पुलिस ने साइबर ठगी के एक अंतरराज्यीय गिरोह का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरोह के तार पाकिस्तान और दुबई तक जुड़े हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप, 29 एटीएम कार्ड, 13 बैंक पासबुक और 2 लाख रुपए बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, शुरुआती जांच में सामने आया है कि बदमाश पाकिस्तानी सरगना के निर्देश पर ठगी की रकम अलग-अलग बैंक खातों के जरिए दुबई में ऑनलाइन ट्रांसफर करते थे। इससे पूरे मामले में अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन उजागर हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों में अमजद उर्फ आर्यन (21) निवासी चंपारण (बिहार) हाल निवासी जहांगीराबाद (भोपाल), राहुल पूर्वी (30), दीपक पूर्वी (20) और विजय कुमार (32) शामिल हैं, जो भोपाल के निवासी हैं। पुलिस ने 16 अप्रैल को भोपाल से चारों को पकड़ा और पूछताछ के बाद 17 अप्रैल को कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 5 दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया।

भोपाल में दबिश देकर पकड़ा गिरोह

कोटा पुलिस ने 16 अप्रैल को भोपाल में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को डिटेन किया और बाद में गिरफ्तार कर कोटा लाया गया। मामले का खुलासा 8 दिसंबर 2025 को हुई एक शिकायत से हुआ। विज्ञान नगर थाने में दिनेश चंद्र गुप्ता ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि एक अज्ञात व्यक्ति ने परिचित बनकर उन्हें झांसे में लिया और 43 लाख 50 हजार रुपए की ठगी कर ली।

डिजिटल साक्ष्यों में करोड़ों के लेन-देन के संकेत

पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और लैपटॉप से करोड़ों रुपए के लेन-देन के सबूत मिले हैं। इसके अलावा अकाउंट ओपनिंग फॉर्म और अमजद का पासपोर्ट भी बरामद किया गया है। अब तक पुलिस ने 8 लाख 5 हजार 745 रुपए परिवादी को वापस दिलवाए हैं, जबकि 1 लाख 75 हजार रुपए विभिन्न बैंक खातों में होल्ड | करवाए गए हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच कर रही है।

ऐसे करते थे ठगी का नेटवर्क संचालित

साइबर थाना प्रभारी सतीशचंद्र ने बताया कि राहुल, दीपक और विजय विभिन्न लोगों के नाम से बैंक खाते खुलवाकर आरोपी अमजद को उपलब्ध कराते थे। अमजद पाकिस्तान में बैठे सरगना के संपर्क में रहकर इन खातों में ठगी की रकम जमा करवाता था। इसके बाद स्कम को एटीएम और चेक के माध्यम से निकालकर या अन्य खातों में ट्रांसफर कर सरगना के बताए गए खातों में जमा करा दिया जाता था। अमजद व्हाट्सएप कॉल और चैट के जरिए पाकिस्तानी हैडलर के संपर्क में रहता था। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपियों ने अपने और परिचितों के 100 से अधिक बैंक खाते इस नेटवर्क में इस्तेमाल किए थे। इन खातों से जुड़े सिम कार्ड, एटीएम कार्ड भी आरोपी अपने पास रखते थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery