Tuesday, November, 04,2025

53 वें CJI बनेंगे सूर्यकांत

नई दिल्ली:  भारत के प्रधान न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई ने केंद्र सरकार से न्यायाधीश सूर्यकांत को देश का अगला प्रधान न्यायाधीश नियुक्त करने की सिफारिश की है। न्यायाधीश सूर्यकांत 24 नवंबर को भारत के 53वें प्रधान न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे, जबकि न्यायाधीश गवई 23 नवंबर को सेवानिवृत्त होंगे। सूर्यकांत 24 मई, 2019 को सुप्रीम कोर्ट में नियुक्त हुए थे और उनका कार्यकाल फरवरी 2027 तक रहेगा। हिसार जिले में 10 फरवरी 1962 को जन्मे सूर्यकांत ने अपने दो दशक लंबे न्यायिक कॅरियर में कई ऐतिहासिक फैसलों में भाग लिया है, जिनमें अनुच्छेद 370, राजद्रोह कानून, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, लैंगिक समानता और पेगासस जांच जैसे अहम मामले शामिल हैं। प्रधान न्यायाधीश की नियुक्ति की प्रक्रिया के तहत केंद्रीय कानून मंत्री निवर्तमान सीजेआई से उनके उत्तराधिकारी की सिफारिश प्राप्त करते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery