Friday, June, 27,2025

गवई ने ली भारत के 52वें चीफ जस्टिस की शपथ

नई दिल्ली: जस्टिस भूषण रामकृष्ण गवई ने बुधवार को भारत के 52वें प्रधान न्यायाधीश (CJI) के रूप में शपथ ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें राष्ट्रपति भवन में आयोजित समारोह में शपथ दिलाई। उन्होंने हिंदी में शपथ ली और उसके तुरंत बाद अपनी मां के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। 64 वर्षीय न्यायाधीश गवई ने संजीव खन्ना की जगह पदभार ग्रहण किया। गवई का कार्यकाल 23 नवंबर, 2025 तक रहेगा। शपथ समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्रीगण, वरिष्ठ न्यायाधीश और पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया पर उन्हें शुभकामनाएं दीं और शपथ समारोह की तस्वीरें साझा कीं।

सामाजिक न्याय के पक्षधर माने जाते हैं गवई

गवई ने अपने कॅरिअर में कई ऐतिहासिक फैसलों में भूमिका निभाई है। वह उन संविधान पीठों का हिस्सा रहे है जिन्होंने अनुच्छेद 370 को हटाने, चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक ठहराने, नोटबंदी को वैध करार देने और अनुसूचित जातियों के उप-वर्गीकरण को अनुमति देने जैसे फैसले सुनाए हैं। इसके अलावा, उन्होंने 'कारण बताओ नोटिस' के बिना संपत्ति तोड़ने पर रोक लगाने वाले दिशा-निर्देश भी जारी किए थे। वह पर्यावरण से जुड़े मामलों की पीठ के भी प्रमुख हैं। महाराष्ट्र के अमरावती में जन्मे गवई सामाजिक न्याय के पक्षधर माने जाते हैं और न्यायपालिका में विविधता के प्रतीक के रूप में भी देखे जाते हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery