Tuesday, August, 12,2025

100 से अधिक सांसदों ने किए समर्थन के हस्ताक्षर

नई दिल्ली: संसद के मानसून सत्र की पूर्व संध्या पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया है। केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को कहा कि दिल्ली उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश यशवंत वर्मा को हटाने के लिए लाया जाने वाला महाभियोग प्रस्ताव अब अपने अंतिम चरण में है। उन्होंने बताया कि इस प्रस्ताव के समर्थन में 100 से अधिक सांसद पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। यह प्रस्ताव लोकसभा में पेश किए जाने की संभावना है, क्योंकि न्यायाधीश को हटाने के लिए लोकसभा में कम से कम 100 और राज्यसभा में 50 सांसदों के हस्ताक्षर आवश्यक होते हैं। रिजिजू ने बताया कि प्रस्ताव पर सभी प्रमुख राजनीतिक दल सहमत हैं और इसे संसद के मानसून सत्र में ही लाया जाएगा। रिजिजू ने कहा कि न्यायपालिका में भ्रष्टाचार अत्यंत गंभीर विषय है। यह वह संस्थान है जहां जनता को न्याय मिलता है। अगर वहां ही भ्रष्टाचार है तो यह पूरे लोकतंत्र के लिए खतरा है।

वर्मा के घर पर मिली थी नोटों की गड्डियां

मार्च 2025 में न्यायाधीश वर्मा के दिल्ली स्थित सरकारी आवास में आग लगने की घटना के बाद, वहां से नोटों की गड्डियां बरामद हुई थीं। इस मामले की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश संजीव खन्ना ने तीन हाईकोर्ट जजों की समिति बनाई थी, जिसने वर्मा को दोषी पाया। वर्मा को इलाहाबाद उच्च न्यायालय स्थानांतरित कर दिया गया, लेकिन उन्हें कोई न्यायिक कार्य नहीं सौंपा गया। वर्मा ने समिति की रिपोर्ट को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की है और खुद को निर्दोष बताया है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery