Wednesday, July, 15,2026

हम जाति आधारित राजनीति के हैं खिलाफ: जेपी नड्डा

नई दिल्ली: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते लेकिन वंचित, पीड़ित, शोषित और दलित जो लोग छूट गए हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। यह समाज की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना के माध्यम से हम इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नड्डा ने राजग के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा है कि हम जातिगत राजनीति नहीं करते लेकिन वंचित, पीड़ित, शोषित और दलित जो लोग छूट गए हैं, उन्हें मुख्य धारा से जोड़ने का काम करते हैं। यह समाज की आवश्यकता है। जातिगत जनगणना के माध्यम से हम इसे आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं। नड्डा ने राजग के मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों की बैठक के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए यह बात कही।

नक्सलवाद के खिलाफ हालिया कार्रवाई का जिक्र करते हुए उन्होंने बताया कि बैठक में नक्सलवाद के खिलाफ पूरे देश में जारी मुहिम पर भी चर्चा हुई। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बताया कि नक्सलवाद के खिलाफ हम कैसे लड़ाई लड़ रहे हैं, हमें कैसे सफलता मिल रही है। नड्डा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आत्मनिर्भर और सक्षम भारत के निर्माण के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने लिखा, एकजुट शक्ति के रूप में, हमने 'विकसित भारत' बनाने के अपने सामूहिक संकल्प की पुष्टि की।

नड्डा ने अपनी पोस्ट में कहा कि हम जाति-आधारित राजनीति के खिलाफ दृढ़ता से खड़े हैं और समाज के गरीब, वंचित और हाशिए पर पड़े वर्गों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं, ताकि राष्ट्र की प्रगति में उनकी पूर्ण भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

राजग प्रगति व कल्याण का पर्याय बनाः शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) अपनी जन-केंद्रित पहल के साथ प्रगति और कल्याण का पर्याय बन गया है। शाह ने यहां सत्तारूढ़ राजग के मुख्यमंत्रियों के सम्मेलन में भाग लेने के बाद सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर एक पोस्ट में यह बात कही। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हाशिए पर पड़े वर्गों के अधिक लोगों के उत्थान और नए आपराधिक कानूनों के तहत नागरिकों के अधिकारों को सुरक्षित करने के लिए शासन के मॉडल को मजबूत करने पर ध्यान केंद्रित किया गया। उन्होंने कहा, हम विकास के दायरे से किसी को भी बाहर नहीं छोड़ने के अपने संकल्प पर अडिग हैं।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery