Tuesday, August, 12,2025

एकीकृत समुद्री और हवाई युद्धों पर जोर

नई दिल्ली: वायुसेना प्रमुख ए पी सिंह और नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने मंगलवार को संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के साथ बातचीत की और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल बढ़ाने के अपने संकल्प की पुष्टि की। यहां साउथ ब्लॉक में आयोजित बातचीत के दौरान सेना प्रमुख जनरल उपेन्द्र द्विवेदी भी मौजूद थे।

सेना ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि संबोधन में भविष्य के युद्ध परिदृश्यों में एकीकृत समुद्री और हवाई युद्ध पर भी जोर दिया गया। पोस्ट में कहा गया है कि एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी और एयर चीफ मार्शल ए पी सिंह, ने संयुक्त अभियानों के संचालन पर वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों को संबोधित किया और तीनों सेनाओं के बीच तालमेल के प्रति अपने संकल्प की पुष्टि की। सेना ने सोशल मीडिया पर बातचीत की कुछ तस्वीरें भी साझा कीं। इस अवसर पर विभिन्न सैन्य कमांडर और कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारी उपस्थित थे। सेना ने 'एक्स' पर अपने पोस्ट में कहा, संबोधन में संयुक्त अभियान योजना पर ध्यान केंद्रित किया गया, जिसमें भविष्य के युद्ध परिदृश्यों में एकीकृत समुद्री और हवाई युद्ध पर जोर दिया गया।

यह चर्चा भारत द्वारा पहलगाम हमले के जवाब में छह मई की देर रात 'ऑपरेशन सिंदूर' के तहत पाकिस्तान और इसके अवैध कब्जे वाले कश्मीर में कई आतंकवादी ढांचों पर सटीक हमले किए जाने के दो महीने बाद हुई है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery