Sunday, April, 19,2026

बॉर्डर से स्लीपर सेल का भंडाफोड़, मास्टरमाइंड गिरफ्तार

जैसलमेर: भारत-पाकिस्तान सीमा के पास सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े स्लीपर सेल नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जैसलमेर के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी राजूराम गोदारा उर्फ सैयद (29) पर आरोप है कि वह विदेशी आकाओं के निर्देश पर देश के अलग-अलग हिस्सों में आगजनी और सांप्रदायिक तनाव फैलाने की साजिश रच रहा था।

सुरक्षा एजेंसियों ने उसे 24 मार्च की रात भारेवाला इलाके से हिरासत में लिया था। पूछताछ के दौरान आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। जांच में सामने आया कि वह टेलीग्राम के जरिए संचालित एक संगठित नेटवर्क का मास्टरमाइंड और डिजिटल कंट्रोलर था, जो देश के विभिन्न राज्यों में सक्रिय युवाओं को निर्देश देता था। एजेंसियों के अनुसार, आरोपी सामान्य जीवन जीने का दिखावा करने के लिए गांव में खेती करता था, लेकिन असल में वह ऑनलाइन नेटवर्क के जरिए देश विरोधी गतिविधियों को अंजाम दे रहा था। मार्च और अप्रैल में उत्तर प्रदेश के बिजनौर समेत कई क्षेत्रों में हुई आगजनी की घटनाओं में भी इसी नेटवर्क की भूमिका सामने आई है। इस पूरे मामले का खुलासा 4 मार्च को उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के कीरतपुर में हुई आगजनी की घटना के बाद हुआ।

टास्क, वीडियो और पेमेंट का नेटवर्क

जांच में खुलासा हुआ कि इस गिरोह का तरीका बेहद सुनियोजित था। युवाओं को पहले इंस्टाग्राम और फेसबुक जैसे प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क किया जाता था। इसके बाद उन्हें टेलीग्राम ग्रुप में जोड़कर 'टास्क' दिए जाते थे। इन टास्क में अपने-अपने क्षेत्रों में 'सॉफ्ट टारगेट' की पहचान कर आगजनी जैसी घटनाओं को अंजाम देना शामिल था। घटना के बाद आरोपियों को वीडियो या फोटो बनाकर ग्रुप में भेजना होता था। इसके बदले उन्हें ऑनलाइन ट्रांजैक्शन या हवाला के जरिए भुगतान किया जाता था। इस तरह युवाओं को लालच देकर उन्हें आपराधिक गतिविधियों में शामिल किया जाता था।

विदेशी कनेक्शन और बड़ा गिरोह

जांच एजेंसियों का कहना है कि यह नेटवर्क केवल एक व्यक्ति तक सीमित नहीं है, बल्कि 15 से 20 सक्रिय सदस्यों का एक संगठित गिरोह है। इसके तार सऊदी अरब और दक्षिण अफ्रीका तक जुड़े हुए हैं। आरोपी टेलीग्राम पर 'सैयद' नाम से सक्रिय था और विदेश में बैठे हैंडलर्स से सीधे संपर्क में रहता था। फॉरेंसिक जांच में आरोपी के मोबाइल और लैपटॉप से हथियारों की तस्वीरें, आपत्तिजनक वीडियो और देशभर में अशांति फैलाने से जुड़ी चैट बरामद हुई है। इससे यह स्पष्ट हुआ है कि यह नेटवर्क लंबे समय से सक्रिय था और बड़े स्तर पर साजिश रच रहा था।

NIA और ATS की जांच जारी

मामले की गंभीरता को देखते हुए नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) और एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) भी जांच में जुटी हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ गैरकानूनी गतिविधि (रोकथाम) अधिनियम (UAPA) के तहत केस दर्ज किया गया है। सुरक्षा एजेंसियों का कहना है कि सोशल मीडिया के जरिए सामान्य दिखने वाले युवाओं को स्लीपर सेल के रूप में इस्तेमाल करने का यह नया तरीका देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए गंभीर चुनौती बनता जा रहा है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery