Saturday, April, 18,2026

मशीनें गायब, सीवर में उतरना मजबूरी... नतीजा फिर 'मौत'

जयपुर: जयपुर में जहां विकास की चमक है, वहीं गरीब मजदूरों के लिए सीवर टैंक बार-बार मौत का गड्डा साबित हो रहे हैं। मशीनों के दावों के बावजूद मैनुअल सफाई की प्रथा जारी है। झोटवाड़ा के शेखावत मार्ग, निवारू रोड (करधनी) स्थित सीवरेज टैंक में सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से दो मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई। एक मजदूर टैंक में उतरा तो अंदर गैस की चपेट में आकर मदद मांगने लगा। उसे बचाने के लिए दूसरा मजदूर भी नीचे कूद पड़ा, लेकिन दोनों ही जहरीली गैस के कारण बेहोश हो गए। आखिर दोनों को बाहर निकाला गया, लेकिन अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

यह हादसा ठेकेदार की हठधर्मिता और सुरक्षा नियमों की घोर लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण है। सुप्रीम कोर्ट और मैनुअल स्कैवेंजिंग निषेध अधिनियम, 2013 के स्पष्ट आदेशों के बावजूद ठेकेदार ने मजदूरों को बिना किसी सुरक्षा उपकरण, ऑक्सीजन किट या गैस डिटेक्टर के टैंक में उतार दिया। मशीनों की उपलब्धता के दावों के बावजूद पेट की आग बुझाने के लिए मजदूरों को सस्ती मजदूरी पर मौत के मुंह में धकेला जा रहा है। यह पहला हादसा नहीं है। 27 मई, 2025 को जयपुर के सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया में अचल ज्वेल्स फैक्ट्री के सेप्टिक टैंक में सोने-चांदी के कण निकालने के लालच में चार मजदूर जहरीली गैस की चपेट में आ गए थे। ठेकेदार ने अतिरिक्त पैसे का लालच देकर उन्हें बिना सुरक्षा उपकरण के 10 फुट गहरे टैंक में उतार दिया और उनकी मौत हो गई थी। तब भी नियम-कायदे बने थे, लेकिन निगम के आयुक्त बदलते ही वे फाइलों में दबकर रह गए।

सिस्टम की पोल खोलता हादसा

नगर निगम अत्याधुनिक मशीनों के इस्तेमाल का दावा करता है, जिनसे टैंक के अंदर जाकर सफाई की जा सकती है। फिर भी ठेकेदार मजदूरों को सस्ते में 'खरीद' रहे हैं। हाई कोर्ट भी इस मामले में नोटिस जारी कर जवाब मांग चुका है कि मशीनों के दावों के बावजूद मौतें क्यों नहीं रुकन रही हैं, लेकिन जयपुर में पिछली घटना को एक साल भी नहीं हुआ कि फिर मौतें हो गई।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery