Thursday, November, 27,2025

पत्नी-प्रेमी ने रचा था 'सुसाइड' का ड्रामा

जयपुर: राजधानी के नारायण विहार क्षेत्र में हुए ब्लाइंड मर्डर का पुलिस ने महज चार दिनों में पर्दाफाश कर दिया। मृतक भूपसिंह रिषभबॉडी बिल्डर में चौकीदार था। उसकी हत्या पत्नी और प्रेमी ने मिलकर की थी। पुलिस ने बुधवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी योगेश शर्मा (58) कैलाशपुरी, बुलंदशहर (यूपी) और आशा (33) गांव राजपुरा भरतपुर की रहने वाली है।

डीसीपी साउथ राजर्षि राज ने बताया कि 22 नवंबर को शाम करीब 7:40 बजे पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिली कि एक गार्ड ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची टीम को परिस्थितियां संदिग्ध लगीं। इस पर हत्या का मामला दर्ज किया गया। मामले के खुलासे के लिए एडीसीपी ललित शर्मा, एसीपी आदित्य काकडे और थाना प्रभारी गुंजन सोनी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। पड़ोसियों से पूछताछ और तकनीकी विश्लेषण से सूचनाकर्ता योगेश शर्मा पर शक गहराया। सख्ती से पूछताछ में उसने कबूल किया कि मृतक की पत्नी आशा के साथ उसके अवैध संबंध थे। दोनों भूपसिंह को रास्ते से हटाना चाहते थे।

5 माह पहले शुरू हुए थे अवैध संबंध

आशा पहले जयपुर में पति के साथ रहती थी। करीब पांच माह पहले वह योगेश के संपर्क में आई। दीपावली पर आशा गांव गई थी। योगेश उसे बार-बार जयपुर बुला रहा था, लेकिन वह नहीं आ रही थी। हत्या वाले दिन आशा गांव में ही थी, पर दोनों फोन पर लगातार संपर्क में थे। आशा पति की हत्या के बाद ही योगेश के पास आना चाहती थी। इधर योगेश भी शादीशुदा है और उसके पांच बेटे हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery