Thursday, November, 27,2025

कोर्ट का फैसला: गवाह को पीटने पर एक ही परिवार के 11 लोगों को उम्रकैद

बीकानेर: गवाह पर जानलेवा हमला करने के मामले में नोखा की अदालत ने 11 लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। सभी अभियुक्त एक ही परिवार के सदस्य हैं। नोखा के अपर सेशन न्यायाधीश मुकेश कुमार ने यह सजा सुनाई। अपर लोक अभियोजक राजा राम विश्नोई ने बताया कि जयसुखराम अपने रिश्ते के भाई धूड़ाराम के साथ हुई मारपीट के मामले में गवाह था। 12 फरवरी 2016 को जयसुखराम की तबीयत बिगड़ गई थी। वह अपने बेटे राकेश के साथ सड़क पर टैक्सी के इंतजार में खड़ा था। जब काफी देर तक टैक्सी नहीं आई तो दोनों पैदल ही हॉस्पिटल की ओर चल पड़े। करीब 8 बजे वे नोखा के चुंगी नाका सुजानगढ़ रोड पहुंचे। यहां पत्थरों के पीछे छिपे बृजलाल, देवीलाल, सुन्दरलाल, शिवलाल, सुखदेव उर्फ सुखाराम, सोहनलाल, गोपीराम, रामकुमार, मांगीलाल, प्रदीप और रामस्वरूप ने उन्हें घेर लिया। इन लोगों ने कुल्हाड़ी और लाठियों से दोनों बाप-बेटे पर हमला बोल दिया। इस दौरान लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी उन्हें छोड़कर भाग निकले। हमले में जयसुखराम के दोनों पैर टूट गए। बेटे राकेश के भी हल्की चोटें आई थीं। दोनों को तुरंत नोखा के हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से उन्हें बीकानेर रेफर कर दिया गया था।

उम्रकैद पाने वालों में 6 सगे भाई

सजा पाने वालों में 6 सगे भाई (बृजलाल, शिवलाल, सोहनलाल, गोपीराम, रामकुमार, रामस्वरूप) शामिल हैं। इसके अलावा तीन सगे भाई (देवीलाल, सुखदेव उर्फ सुखाराम, प्रदीप) भी दोषी पाए गए हैं। कोर्ट ने 2 सगे भाई सुन्दरलाल और मांगीलाल को भी सजा सुनाई है। ये सभी एक ही परिवार के हैं।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery