Thursday, November, 27,2025

संविधान ने हमें बोलने की स्वतंत्रता दी है, अपशब्द की नहीं

अजमेर: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि संविधान ने हमें बोलने की स्वतंत्रता दी है, लेकिन इसका अर्थ यह नहीं कि कोई किसी के लिए अपशब्द या अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करे।

वे बुधवार को महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय में आयोजित संविधान दिवस समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। बागडे ने संविधान का महत्व बताते हुए इसके निर्माण की जानकारी दी। साथ ही, संविधान निर्माण समिति में डॉ. भीमराव अंबेडकर के शामिल होने की घटना का भी विवरण किया। इससे पहले राज्यपाल हरिभाऊ बागडे को एमडीएस यूनिवर्सिटी में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। कुलगुरु प्रोफेसर सुरेश कुमार अग्रवाल और कुलसचिव कैलाश चंद शर्मा सहित जिला प्रशासन ने उनका स्वागत किया। राज्यपाल सबसे पहले संविधान पार्क गए। इसके बाद परिसर में स्थित सरस्वती मंदिर में जाकर दर्शन किए। संविधान दिवस समारोह के मुख्य वक्ता अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो. नारायण लाल गुप्ता ने कहा कि संविधान सभा के सदस्य आदर्शवादिता, समर्पण तथा समावेशिता का जीवन जीते थे। अब तक आए सामाजिक एवं आर्थिक परिवर्तनों में भी स्थिर शासन देने में संविधान सक्षम है। यह संविधान दुनिया को मार्ग दिखा रहा है।

देशवासी हमारे संविधान पर गर्व करें

राज्यपाल बागडे ने कहा कि संविधान की एक विशेषता यह भी है कि इसमें अंगीकृत करने की बात कही गई है, इसका मतलब यह है कि हम देशवासी इसे स्वीकार करें। किस तरह लॉर्ड मैकाले ने इस देश की संस्कृति को नष्ट करने के लिए हमारी शिक्षा व्यवस्था में ही परिवर्तन कर दिया। देशवासी हमारे संविधान पर गर्व करें और इसे समझें। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह परंपरा शुरू की है कि अब प्रतिवर्ष संविधान दिवस समारोह का आयोजन किया जाने लगा है।

कश्मीर को भारत से अलग रखने की थी साजिश

राज्यपाल ने अपने संबोधन में कहा कि किस तरह कश्मीर को भारत से अलग रखने की साजिश रची गई थी। डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने इसी के खिलाफ अपना आंदोलन शुरू किया था। हालत यह थी कि आजादी के कई साल बाद तक कश्मीर में तिरंगा झंडा नजर नहीं आता था। पहली बार डॉ. मुरली मनोहर जोशी ने कश्मीर के लाल चौक पर तिरंगा फहराया। उस घटना के साक्षी वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी थे।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery