Thursday, November, 27,2025

संविधान के मूल सिद्धांत ही विकसित भारत की नींव

नई दिल्ली: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने संविधान दिवस के अवसर पर कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प तभी साकार होगा, जब देश का हर नागरिक अपने जीवन में संविधान के मूल्यों और आदशों को आत्मसात करेगा। संविधान सदन (पुराना संसद भवन) के केंद्रीय कक्ष में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान ने भारत को सुशासन, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में एक परिवर्तनकारी यात्रा पर अग्रसर किया है। बिरला ने संविधान सभा के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद, भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्पकार डॉ. भीमराव अंबेडकर और सभी सदस्यों को नमन करते हुए कहा कि उनके अद्भुत ज्ञान, दूरदृष्टि और परिश्रम से ही देश को ऐसा महान संविधान मिला, जो हर नागरिक को न्याय, समानता, बंधुत्व और गरिमा की गारंटी देता है।

संविधान लोकतांत्रिक आदर्शों का जीवंत प्रतीक : शेखावत

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने बुधवार को इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र (आईजीएनसीए) में संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में दो विशेष प्रदर्शनियों 'संविधान सभा की एक झलक' और 'नींवः भारतीय संविधान की महिला शिल्पी' का उ‌द्घाटन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शेखावत ने कहा कि संविधान केवल एक विधिक दस्तावेज नहीं, बल्कि न्याय, समता, स्वतंत्रता और बंधुत्व जैसे लोकतांत्रिक आदर्शों का जीवंत प्रतीक है।

'लोकतंत्र को मजबूत बनाने वाले सभी लोगों को सलाम'

केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव ने बुधवार को संविधान निर्माताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की और नागरिकों को संविधान के सभी के लिए न्याय और स्वतंत्रता के मूल वादे भी याद दिलाए। यादव ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, 'भारतीय लोकतंत्र को मजबूत और जीवंत बनाने में योगदान देने वाले सभी महान लोगों को कोटि-कोटि नमन।' उन्होंने कहा, 'हमारा संविधान यह संकल्प करता है कि देश में प्रत्येक व्यक्ति को राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक न्याय मिलना चाहिए।

तीनों अंगों की शक्तियों का स्पष्ट पृथक्करण लोकतंत्र की रीढ़

विधि मंत्री अर्जुनराम मेघवाल ने कहा कि भारतीय संविधान शासन के तीनों अंगों न्यायपालिका, कार्यपालिका और विधायिका की शक्तियों और उत्तरदायित्वों का अत्यंत स्पष्ट विभाजन करता है। इससे न केवल लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत होती है, बल्कि सुशासन की दिशा भी सुनिश्चित होती है। उच्चतम न्यायालय द्वारा आयोजित संविधान दिवस समारोह को मेघवाल ने संबोधित किया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery