Thursday, November, 27,2025

EV शोरूम में आग, 50 से ज्यादा स्कूटर-बाइक और रिक्शा जले

कोटा: शहर के बोरखेड़ा थाना इलाके में 80 फीट रोड पर बुधवार सुबह एक इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक शोरूम में भीषण आग लग गई। आग में 50 से ज्यादा इलेक्ट्रिक स्कूटी-बाइक व अन्य सामान जलकर राख हो गए। देखते ही देखते आग ने बगल के ई-रिक्शा शोरूम को भी चपेट में ले लिया। सूचना मिलने पर नगर निगम की दमकल मौके पर पहुंची और आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। बाद में चार और दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। शोरूम के ऊपर जिम है। घटना के समय दो दर्जन से ज्यादा लोग जिम में थे। आग लगते ही अफरा-तफरी मच गई और जान बचाने के लिए सभी लोग बाहर की तरफ भागे। उधर, बाइक शोरूम मालिक का आरोप है कि फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब एक घंटा लेट पहुंची। समय पर गाड़ी आ जाती तो नुकसान कम हुआ होता।

शोरूम से धुआं निकला तो चला आग का पता

मुख्य अग्निशमन अधिकारी राकेश व्यास ने बताया कि यह शोरूम करीब 2000 स्क्वायर फीट एरिया में दो मंजिला बना हुआ है। शोरूम में अलग-अलग जगह पर वाहन रखे थे। आग शोरूम के अंदर लगी और धीरे-धीरे पूरे शोरूम को चपेट में ले लिया। जब धुआं बाहर निकला तब स्थानीय लोगों व राहगीरों को आग का पता चला। एहतियातन पुलिस ने 80 फीट रोड पर कुछ देर यातायात को भी बंद रखा। इस शोरूम के ऊपर की तरफ जिम है, जिसमें कोई नुकसान नहीं हुआ है।

लाखों रुपए की इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटी जलकर राख

शोरूम मालिक मनोज कुमावत ने बताया कि बोरखेड़ा थाना क्षेत्र स्थित 80 फीट रोड़ पर शिव शक्ति हॉस्पिटल के पास उसका इलेक्ट्रिक बाइक-स्कूटी का शोरूम है। उसे सुबह 7:00 बजे सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई। यहां जाकर देखा तो 40 से ज्यादा इलेक्ट्रिक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। ये सभी बाइक अलग-अलग मॉडल की थी। किसी की कीमत 50 तो किसी की 80 हजार रुपए थी। बाइक शोरूम के बगल में ई रिक्शा का शोरूम (श्रीनाथजी ऑटो सेल्स) है। ई-रिक्शा शोरूम के मालिक मोहर गुप्ता ने बताया कि करीब 17 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। 10 ई-रिक्शा आग की चपेट में आ गए।

पास के ई रिक्शा शोरूम में भी जल गए वाहन

राकेश व्यास ने बताया कि अग्निशमन कर्मचारियों ने पूरी मुस्तैदी के साथ काम किया। उन्होंने आग को आस-पास पहुंचने से रोका। हालांकि, पास में स्थित ई रिक्शा शोरूम में भी आग की लपटें पहुंच गई थी, जिससे ई-रिक्शा भी चपेट में आ गए। करीब एक दर्जन के आस-पास ई रिक्शा को नुकसान पहुंचा है। इनमें से कुछ जल गए। शेष को तत्काल बाहर निकाल लिया गया। गनीमत रही कि हादसे में किसी तरह की कोई जनहानि नहीं हुई।

शॉर्ट सर्किट से लगी आग

राकेश व्यास ने बताया कि सूचना मिलने पर चार दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग 1 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सुबह करीब 8:05 बजे आग पर पूरी तरह काबू पा लिया था। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट सामने आया है। शोरूम के ऊपर के फ्लोर पर जिम थी, जिसे सुरक्षित बचा लिया गया।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery