Thursday, April, 30,2026

मेट्रो की नई रफ्तारः फेज-2 को मिली रिकॉर्ड समय में मंजूरी

जयपुर: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय (MoHUA), भारत सरकार ने जयपुर मेट्रो फेज-2 की 13,037.66 करोड़ रुपए की परियोजना के लिए औपचारिक स्वीकृति आदेश जारी कर दिया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल निर्देशन में विकसित राजस्थान की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अथक प्रयासों से केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा इस परियोजना की मंजूरी के 20 दिन बाद ही केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने यह स्वीकृति जारी कर गुलाबीनगरवासियों को सौगात दी हैं। इसके तहत 41 किलोमीटर लंबे इस उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर पर प्रहलादपुरा से टोडी मोड़ तक कुल 36 स्टेशन बनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि जयपुर में सार्वजनिक परिवहन की जीवन रेखा जयपुर मेट्रो फेज-2 को गत 8 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी प्रदान की गई थी।

प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गोशाला तक के कॉरिडोर के कार्यादेश होंगे जल्द जारीः केंद्रीय मंत्रिमंडल से फेज-2 को मंजूरी मिलने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर मेट्रो रेल परियोजना की एक उच्च स्तरीय बैठक में इसके त्वरित क्रियान्वयन के लिए RMRCL को शीघ्रता से आगे बढ़ने के निर्देश दिए थे। इसकी अनुपालना में परियोजना के प्रथम पैकेज में प्रहलादपुरा से पिंजरापोल गौशाला तक के 12 किलोमीटर के कॉरिडोर के लिए कार्यदिश अतिशीघ्र जारी करने की तैयारी है। परियोजना के शेष पैकेज के लिए निविदाएं आगामी दिनों में जारी करने की दिशा में भी तेजी से कार्य किया जा रहा है।

केंद्र सरकार से मिलेगी 50 प्रतिशत इक्विटीः मेट्रो रेल नीति 2017 के अनुरूप फेज-2 परियोजना के क्रियान्वयन के लिए केंद्र सरकार से 50 प्रतिशत इक्विटी प्राप्त होगी, जिसके फलस्वरूप राज्य सरकार पर आने वाले वित्तीय भार में कमी आएगी। परियोजना को वर्ष 2031 तक पूर्ण करने का लक्ष्य रखा गया है। इस परियोजना का क्रियान्वयन राजस्थान मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (RMRCL) द्वारा किया जाएगा। RMRCL में केंद्र और राज्य सरकार की 50-50 प्रतिशत की साझेदारी है।

 

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery