Friday, April, 10,2026

निगम का एक्शन फेल! सुबह हटे ठेले, शाम को फिर कब्जा

जयपुर: नगर निगम में नए आयुक्त के पदभार ग्रहण करते ही शहरवासियों को अतिक्रमण से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शुरुआती दिनों में कार्रवाई भी तेज नजर आ रही है, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है। निगम की कार्रवाई का असर महज कुछ घंटों तक ही सीमित रह जाता है और हालात फिर पुराने जैसे हो जाते हैं।

बुधवार को लालकोठी सब्जी मंडी, हनुमान वाटिका और केश्यावाला क्षेत्रों में निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान चला। आयुक्त ओम कसेरा के निर्देश पर सतर्कता शाखा की टीम ने उपायुक्त अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए लाल कोठी सब्जी मंडी से करीब 15 ट्रक सामान जब्त किया और 57 हजार रुपए का कैरिंग चार्ज वसूला। सुबह के समय निगम का दस्ता पहुंचते ही ठेले और थड़ियां लगाने वाले लोग इधर-उधर हो गए, जो नहीं हटे उनके सामान को जब्त कर निगम के बाड़े में भेज दिया गया। कार्रवाई के दौरान फुटपाथ और सड़कों पर फैले ठेले, तिरपाल, थड़ियां और अन्य अस्थायी अतिक्रमणों को हटाकर रास्तों को कुछ समय के लिए पूरी तरह साफ कर दिया गया। निगम अधिकारियों ने अतिक्रमणकारियों को सख्त चेतावनी दी कि वे दोबारा कब्जा न करें और नियमों का पालन करें। स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब्त किए गए ठेले मामूली जुर्माना भरकर आसानी से छुड़ा लिए जाते हैं।

अतिक्रमण हटाने का अभियान रहेगा जारी

नगर निगम प्रशासन का कहना है कि शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। साथ ही नागरिकों से अपील की गई है कि वे सार्वजनिक स्थानों पर कब्जा न करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। इधर, लालकोठी सब्जी मंडी फाउंडेशन के अध्यक्ष राजकुमार मदान ने कहा कि नगर निगम की ओर से कार्रवाई की जाती है, लेकिन फिर वहीं ठेले लग जाते हैं। यह जगह वाहनों की पार्किंग के लिए छोड़ी गई है और यहां केवल पार्किंग ही होनी चाहिए। जो ठेले लगे हुए हैं, उन्हें पीछे चबूतरों पर शिफ्ट किया जाना चाहिए।

कुछ देर तक ही दिखा कार्रवाई का असर

हालांकि, यह व्यवस्था ज्यादा देर तक कायम नहीं रह सकी। शाम होते-होते वही ठेले और दुकानें फिर से सड़क किनारे सज गई। ऐसा लगा मानो दिनभर की कार्रवाई का कोई असर ही नहीं पड़ा हो। इससे न केवल निगम की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं, बल्कि आमजन और वाहन चालकों को भी भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery