Sunday, May, 03,2026

व्हाट्सएप मैसेज से 5.30 करोड़ की ठगी, 17 अरेस्ट

जयपुर: राजधानी में साइबर ठगी के एक बड़े अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। गिरोह ने व्हाट्सएप के जरिए 5 करोड़ 30 लाख रुपए की ठगी को अंजाम दिया। साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन जयपुर ने इस मामले में 17 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

जांच में सामने आया कि गिरोह सुनियोजित नेटवर्क के तहत काम करता था, कुछ लोग बैंक खाते उपलब्ध कराते थे, कुछ नकद निकासी करते थे, जबकि अन्य रकम को ट्रांसफर कर क्रिप्टोकरेंसी में बदलते थे। मामला तब सामने आया जब गैलेक्सी माइनिंग कंपनी के अकाउंटेंट दीपेन्द्र सिंह को व्हाट्सएप पर कंपनी के चेयरमैन के नाम से मैसेज मिला। तत्काल भुगतान के निर्देश पर उसने दो खातों में 5.30 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। बाद में ठगी का खुलासा हुआ और 24 अप्रैल को साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई गई। गिरफ्तार आरोपियों में लॉ स्टूडेंट, सैलून कर्मी और ऑटो पार्ट्स दुकानदार शामिल हैं।

इन आरोपियों को दबोचा

डीआईजी शांतनु कुमार सिंह बताया की मामले में पुलिस ने कोटा निवासी सोहेल खान, मोहम्मद राशिद, समीर, तोहिद मोहम्मद, नवीन सिंह चौहान, बांसवाड़ा निवासी अविनाश जैन, प्रवीण रावल, अमित रावल, भव्य गिरी, मुकेश चौहान, जोधपुर निवासी घनश्याम थतरवाल, राहुल आरडीएक्स, कमलेश, पाली निवासी दीपेन्द्र सिंह, वरिन्द्र, हरीश और बाड़मेर निवासी सदराम को गिरफ्तार किया है।

कई जिलों में पुलिस ने मारे छापे

साइबर क्राइम पुलिस ने तकनीकी विश्लेषण के आधार पर बैंक खातों की जांच शुरू की। जांच में पता चला कि रकम को कई खातों में घुमाया गया और बाद में नकद निकालकर यूएसडीटी और हवाला के जरिए ठिकाने लगाया गया। इसके बाद पुलिस ने कोटा ग्रामीण, पाली, बांसवाड़ा, जोधपुर और बाड़मेर पुलिस के सहयोग से संयुक्त कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि गिरोह के सदस्य आमतौर पर चाय की थड़ियों या छोटी दुकानों पर मिलते थे, जहां कमीशन का बंटवारा किया जाता था। यह तरीका इसलिए अपनाया गया ताकि किसी को शक न हो और गतिविधियां सामान्य लगें।

क्रिप्टोकरेंसी में बदलते थे ठगी की रकम

कोटा में गिरोह का मुख्य फोकस नकद निकासी और उसे क्रिप्टोकरेंसी में बदलने पर था। यहां के आरोपी विभिन्न लोगों के बैंक खातों का इस्तेमाल कर रकम निकालते और फिर डिजिटल माध्यम से यूएसडीटी खरीदकर ट्रांजैक्शन को छिपा देते थे। वहीं, बांसवाड़ा में नए बैंक खाते उपलब्ध कराने और रकम को सुरक्षित तरीके से ट्रांसफर करने का काम होता था। पाली में आरोपियों ने परिचितों को लालच देकर उनके बैंक खाते गिरोह को उपलब्ध कराए, जबकि जोधपुर और बाड़मेर में खातों के जरिए राशि जमा करने, निकालने और आगे पहुंचाने की भूमिका निभाई गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery