Wednesday, June, 24,2026

न NOC... ना इमरजेंसी एग्जिट फिर भी चल रही थीं क्लासें

जयपुर: जयपुर के गोपालपुरा बाईपास और आम्रपान के कोचिंग क्षेत्रों में प्रतिदिन करीब एक लाख छात्र-छात्राएं पढ़ने पहुंचते हैं, लेकिन नगर निगम की हालिया कार्रवाई ने यह चौंकाने वाला सच उजागर कर दिया कि इनमें से कई संस्थान बुनियादी फायर सुरक्षा इंतजामों के बिना संचालित हो रहे थे।

नगर निगम की पम्पर खस्ता ने मंगलवार को महज मात घंटे के अभियान में 18 कोचिंग संस्थानों को मीन कर दिया। जांच में कई जगह फायर फाइटिंग सिस्टम खराब मिला, कई संस्थानों के पास फायर एनओमी नहीं थी और कई भवनों में आपातकालीन निकास तक का अभाव पाया गया। संकरी बौड़ियां, बंद फायर अलार्म और भीडभाड वाले क्लासरूम किसी भी बड़े हादसे की आशंका को और गंभीर बनाते हैं।

इन संस्थानों पर लगे ताले

क्लास-24, कैरिअर विल, अरावली कलासे, मेड गुरु, वीजीपी क्लासेज, शासपी क्लासेज, राजस्थान जीईटी क्लासेज, गुरु नर्सिंग एकेनामी, नेकाट गुरु, सैनी हाउस लाइब्रेरी, कार्तिक कीपिटिशन एकेडमी, इंटरनेशनल कलाज, गुरुकुल लाइब्रेरी, डीएन क्लासेज डीएन लाइब्रेरी और मा सरस्वती लाइब्रेरी सहित 25 संस्थानों को दो दिन में सीज किया गया।

प्रतापनगर स्थित अत्याधुनिक कोचिंग हब सुरक्षित विकल्पः गहलोत

जयपुरा लखनऊ के कोचिंग सेंटर अधिकांड में 15 छात्रों की मौत के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर जयपुर के कोचिंग संस्थानों की सुरक्षा पर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि गोपालपुरा बाईपास क्षेत्र में प्रतिदिन एक लाख से अधिक छात्र-छाधाए ऐसे भवनों में पढ़ाई कर रहे हैं. जहां सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त नहीं है और किसी बड़े हादसे की आशंका बनी हुई है। गहलोत ने प्रतापनगर स्थित अत्याधुनिक कोचिंग हब की सुरक्षित विकल्प बताते हुए सभी कोचिন संस्थानों को वहां अनिवार्य रूप से शिफ्ट करने की मांग की। उन्होंने कोचिंग हब की आईआईटी जोधपुर के एक्सटेंशन कैंपस को सौंपने के निर्णय का भी निरोध किया और इसे तत्काल वापस लेने की मांग उठाई। पूर्व मुख्यमंत्री ने राज्य स्तरीय कोचिंग सेंटर सुरक्षा नीति बनाने की पैरवी करते हुए चेताया कि जयपुर में कोई बड़ा हादसा हुआ तो इसकी सीची जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery