Wednesday, June, 24,2026

18 कोचिंग संस्थानों पर ताले

जयपुर: लखनऊ में हुए कोचिंग सेंटर भीषण अग्निकांड के बाद देशभर में सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल गहराते ही प्रशासन हरकत में आ गया है। जयपुर में नगर निगम की अग्निशमन शाखा ने मंगलवार को महज सात घंटे की विशेष जांच में 18 कोचिंग संस्थानों को सीज कर दिया। कार्रवाई ने शहर के कोचिंग हब में हड़कंप मचा दिया है। सुबह 11 बजे तक जहां इन कोचिंग संस्थानों में सैकड़ों छात्र सामान्य रूप से पढ़ाई कर रहे थे, वहीं शाम 5:30 बजे तक सभी संस्थानों पर ताले लटक चुके थे। निगम की टीमों ने रिद्धी-सिद्धी, गोपालपुरा, त्रिवेणी नगर और मुरलीपुरा क्षेत्रों में अभियान चलाकर फायर सुरक्षा मानकों की गंभीर खामियों को उजागर किया। पिछले दो दिनों में कुल 25 कोचिंग संस्थानों और लाइब्रेरी पर ताले लगाए जा चुके हैं। जांच के दौरान सामने आया कि कई कोचिंग संस्थान वर्षों से बिना फायर एनओसी और पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था के संचालित हो रहे थे। कई जगह फायर फाइटिंग सिस्टम खराब या निष्क्रिय पाए गए, जबकि कुछ भवनों में आपातकालीन निकास मार्ग तक मौजूद नहीं थे। संकरी सीढ़ियां और भीड़भाड़ वाली कक्षाओं ने किसी भी आपदा की स्थिति में बड़े खतरे की आशंका को और बढ़ा दिया।

यह मिली खामियां

  • कई कोचिंग संस्थानों के पास फायर एनओसी नहीं थी।
  • फायर फाइटिंग सिस्टम खराब या पूरी तरह निष्क्रिय मिले।
  • भवनों में आपातकालीन निकास (इमरजेंसी एग्जिट) का अभाव।
  • संकरी सीढ़ियां, जिससे भीड़ के समय बाहर निकलना मुश्किल।
  • कक्षाओं में क्षमता से अधिक छात्रों की भीड़।
  • फायर अलार्म और सुरक्षा उपकरण काम नहीं कर रहे थे या बंद पाए गए।

नोटिस के बावजूद जारी रहा संचालन

नगर निगम के रिकॉर्ड के अनुसार मार्च से अब तक 1,250 नोटिस जारी किए जा चुके है, जिनमें से 45 नोटिस केवल कोचिंग संस्थानों को दिए गए थे। इसके बावजूद अधिकांश संस्थान सुरक्षा मानकों की अनदेखी करते हुए संचालन जारी रखे हुए थे। शहर में कुल 139 कोचिंग संस्थानों के पास ही वैध फायर एनओसी है, जबकि बड़ी संख्या में संस्थान या तो प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए या नियमों का पालन नहीं कर रहे थे।

लखनऊ: SIT ने जुटाए अहम साक्ष्य

लखनऊ। अलीगंज स्थित तीन मंजिला व्यावसायिक भवन में हुए भीषण अग्निकांड की जांच में फॉरेंसिक विशेषज्ञों और विशेष जांच दल (SIT) ने मौके से अहम साक्ष्य जुटाए हैं। हादसे में 15 लोगों की मौत के बाद जांच एजेंसियां आग लगने के कारणों और लापरवाही की संभावित कड़ियों की पड़ताल में जुटी है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से वायरिंग, एसी यूनिट, जली हुई सामग्री को एकत्र किया है।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery