Thursday, April, 30,2026

सिस्टम एक्टिव पर हमारा सिविक सेंस ही जयपुर को बनाएगा टॉप

जयपुर: जयपुर देश के सबसे स्वच्छ शहरों में शामिल होने की मजबूत दावेदारी पेश कर रहा है। स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में 16वीं रैंक के बाद अब शहर की नजरें टॉप रैंक पर हैं। यह मुकाबला अब केवल अंकों का नहीं, बल्कि आदतों और जिम्मेदारी का भी बन चुका है। जयपुर को अव्वल बनाने में शहरवासियों की अहम भूमिका है, लेकिन सिविक सेंस की कमी इसमें सबसे बड़ी बाधा है। शहर में सफाई के कुछ ही घंटों बाद हालात बिगड़ जाते हैं, जिसकी मुख्य वजह लोगों में सिविक सेंस की कमी है। लोगों द्वारा कचरे को इधर-उधर फेंकना, सार्वजनिक स्थानों को गंदा करने जैसे मामलों में सुधार आवश्यक है। हालांकि, शहर में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण को मजबूत किया गया है। वेस्ट-टू-एनर्जी कंपोस्टिंग यूनिट और एमआरएफ प्लांट के जरिए कचरे को संसाधन में बदलने की दिशा में काम जारी है, फिर भी कचरे के उत्पादन और निस्तारण के बीच बड़ा अंतर प्रशासन के लिए चिंता बना हुआ है। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा ने पद संभालते ही सफाई व्यवस्था पर फोकस बढ़ाया है।

जनता की भूमिका अहम

जयपुर में स्वच्छता की राह में कई चुनौतियां अब भी बनी हुई हैं। कई जगह निर्माण सामग्री सड़कों पर डाली जा रही है, जिससे गंदगी फैलती है। नियमित सफाई के बावजूद कई इलाकों में हालात जल्दी बिगड़ जाते हैं, जो सिविक सेंस की कमी को दर्शाता है। शहर को टॉप पर लाने में जनता की भूमिका अहम है, सही जगह कचरा डालना, सफाई रखना और अभियानों में भागीदारी ही सफलता की कुंजी है।

'5 रुपए वाला कपड़े का बैग' नवाचार फेल

जयपुर में स्वच्छ सर्वेक्षण को लेकर नगर निगम तैयारियां तेज कर रहा है, लेकिन ओपन कचरा डिपो बड़ी बाधा बने हुए है। वर्षों से इन्हें खत्म करने के प्रयास जारी है, फिर भी समाधान अधूरा है। डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण मजबूत हो तो इस समस्या से काफी राहत मिल सकती है। शहर में सिंगल यूज प्लास्टिक खुलेआम बिक रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक रोकने के लिए शुरू किया गया 5 रुपए में कपड़े का बैग देने वाला नवाचार अब लगभग बंद हो चुका है। सब्जी मंडियों में लगी मशीने मॉनिटरिंग के अभाव में कबाड़ बन गई।

  Share on

Related News

Connect With Us

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery