Wednesday, August, 12,2026

200 CCTV खंगालने के बाद खुला राज... 600 किमी पीछाकर पकड़े तीन बदमाश

जयपुर: जयपुर कमिश्नरेट के जवाहर नगर थाना पुलिस ने बैंक मैनेजर से लूट की वारदात का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से सोने जैसी धातु की एक चेन, एक अंगूठी और हाथ का कड़ा बरामद किया है। वारदात में प्रयुक्त दो स्कूटी और एक वेन्यू कार भी जब्त की गई है। चौथे आरोपी मोहित की तलाश जारी है। डीसीपी रंजीता शर्मा ने बताया कि 3 अगस्त को नवीन कुमार शर्मा जिम से लौटकर राजापार्क स्थित अपने अपार्टमेंट की लिफ्ट में पहुंचे थे। इसी दौरान दो नकाबपोश युवक लिफ्ट में आए और चौथी मंजिल पर अमित से मिलने की बात कही। अमित के वहां नहीं रहने की बात कहने पर एक आरोपी ने पिस्टल तान दी और चेन, कड़ा, अंगूठी व चांदी की अंगूठी उतरवा ली।

वारदात के बाद पुलिस टीम ने करीब 20 किलोमीटर क्षेत्र में लगे 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों का रूटमैप तैयार किया। तकनीकी सहायता से आरोपियों की पहचान कर करीब 600 किलोमीटर पीछा करते हुए रोनित यादव, रवि प्रकाश और तनिष्क रॉय को गिरफ्तार किया। कार्रवाई में एसएचओ सरला यादव, पुलिसकर्मी अशोक कुमार और धर्मपाल की अहम भूमिका रही।

  Share on

Related News

visit e-papers
Epaper

आज का राशिफल

image

मेष

रुके काम बनेंगे, नौकरीपेशा और व्यापारियों के लिए शुभ।

image

वृष

आर्थिक स्थितियां बेहतर होने के साथ धनलाभ होगा।

image

मिथुन

गुरु शुभ फल देंगे, शत्रु पराजित होंगे

image

कर्क

मिलाजुला असर रहेगा, अतिरिक्त परिश्रम के साथ नौकरी पेशा को दिक्कतें आ सकती है।

image

सिंह

कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान के साथ मकान,वाहन सुख मिलेगा।

image

कन्या

कामकाज के अवसरों में वृद्धि, भाग्य का साथ मिलेगा।

image

तुला

धन की रुकावटें दूर होंगी, लाभ के अवसर बढ़ेंगे, धर्म में रुचि बढ़ेगी।

image

वृश्चिक

आर्थिक स्थिति सुधरेगी, व्यापार में निवेश संबंधी फैसले की आजादी मिलेगी।

image

धनु

लाभ में वृद्धि होगी, कोई बड़ी डील हाथ लग सकती है।

image

मकर

सुखद पलों की प्राप्ति होगी। फिजूल के खर्चे बढ़ेंगे, सुख सुविधाओं में इजाफा होगा।

image

कुंभ

धनलाभ के अवसरों में वृद्धि के साथ अपनी योजनाओं पर काम करते रहे।

image

मीन

संभलकर रहे, जल्दबाजी नहीं दिखाए। कानूनी वाद-विवादों से बचे।

Gallery